टीवी

Bigg Boss 13: टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने पार की सारी हद्दे, बिग बॉस ने दिखाया बाहर का रास्ता

घर में हुए नए टास्क BB ट्रांसपोर्ट में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला आपे से बाहर हो जाते है जिसके चलते बिग बॉस उन्हें घर से बेघर करने का ऐलान करते हैं.

Bigg Boss 13: टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने पार की सारी हद्दे, बिग बॉस ने दिखाया बाहर का रास्ता
बिग बॉस 13 (Photo Credits: Instagram)

पहले फिनाले के बाद बिग बॉस (Bigg Boss) में आए नए सदस्यों के साथ ही नया ड्रामा शुरू हो चुका हैं. घर में नई बॉन्डिंग बनती दिखाई दे रही हैं. शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) टीम का साथ छोड़कर दोबारा पारस छाबड़ा (Paras Chabra) के साथ हो चली है ऐसे में घर का पूरा समीकरण अब बदल रहा है. लेकिन इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही हैं. टास्क के दौरान हमेशा उग्र हो जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को अब अपने इसी व्यवहार के चलते बाहर होना पड़ा है.

दरअसल घर में हुए नए टास्क BB ट्रांसपोर्ट में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला आपे से बाहर हो जाते है जिसके चलते बिग बॉस उन्हें घर से बेघर करने का ऐलान करते हैं. ये पूरा एपिसोड आज ऑनएयर किया जाएगा. जिसमें बिग बॉस घर वालों को नया टास्क देते हैं. जहां एक तरफ पारस छाबड़ा की टीम है तो दूसरी तरफ असीम रियाज की टीम. इस टास्क के दौरान घर वाले पूरे जोश में दिखाई दिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by biggboss13 (@biggbosss.13) on

लेकिन इस दौरान हुई छीना झपटी में सिद्धार्थ शुक्ला के चलते माहिरा शर्मा गिर जाती हैं. जिसके बाद बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला को फटकार लगाते हुए उन्हें घर से बेघर करने का ऐलान करते हैं. हालांकि सिद्धार्थ को पूरी तरह से घर बाहर कर दिया है या फिर उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जाएगा. ये अभी साफ नहीं हो पाया हैं.

वैसे आपको बता दे कि इससे पहले भी बिग बॉस के पिछले सीजन में कई सदस्य अपने गलत व्यवहार के चलते घर से बेघर हो चुके हैं. लेकिन उसमें से प्रियांक शर्मा और कुशल टंडन ही दोबारा घर में वापसी कर सके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).