Bigg Boss 13: क्या बदल जाएगा रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता, दिल से दिल तक के Hot बेडरूम सीन को रिक्रिएट करते आए नजर
सिद्धार्थ और रश्मि के बीच की ये नजदीकी देख जरा भी अहसास नहीं होता है कि ये दोनों कल तक एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते थे.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) का पिछला हफ्ता भले ही ढेर सारे हंगामे और लड़ाई झगड़े से भरा हुआ था. लेकिन आने वाले हफ्ते की कहानी कुछ अलग दिखाई दे रही हैं. क्योंकि बिग बॉस के नए प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) एक दूसरे के करीब आते दिखाई देंगे. दरअसल नए प्रोमो में घर वाले पहले नॉमिनेशन टास्क में दिखाई देते हैं. जहां सभी एक दूसरे को छूरा भोकते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में हर कोई ये टास्क मस्ती के साथ करता दिखाई दिया. इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई पहली बार टास्क में लड़ाई की बजाए प्यार और मस्ती करते दिखाई दिए.
लेकिन सबसे खास था प्रोमो का दूसरा पार्ट जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच नई बॉन्डिंग बनती दिखाई दे रही है. दरअसल बिग बॉस घर में एक प्रोमो प्ले करते हैं. जिसमें सिद्धार्थ और रश्मि के शो दिल से दिल तक का रोमांटिक सीन दिखाया जाता है. जिसे देखकर पूरा घर दोनों की तारीफें करने लगता है. जिसे ये दोनों भी एन्जॉय करते नजर आते हैं.
जिसके बाद उसी रोमांटिक गाने पर सिद्धार्थ और रश्मि एक बार फिर वही रोमांटिक अंदाज में बिग बॉस के घर में नजदीकियां बढाते दिखाई देते हैं. जिसे बाकी घर वाले देखते हैं. सिद्धार्थ और रश्मि के बीच की ये नजदीकी देख जरा भी अहसास नहीं होता है कि ये दोनों कल तक एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

