Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने असीम रियाज को मारा धक्का तो यूजर्स ने कहा बदल चुके हैं सलमान खान के नियम, वीडियो शेयर कर पक्षपात का लगाया आरोप
सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की लड़ाई पर सलमान खान ने असीम के स्टैंड का सपोर्ट तो किया पर सिद्धार्थ को कोई फटकार नहीं लगाईं. ऐसे में अब यूजर सलमान के इस रवैये पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss) में किसी पर ही हाथ उठाना या धक्का देना घर के नियमों के सख्त खिलाफ है. पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) के बीच लड़ाई हुई है. उसके बाद से हर कोई बिग बॉस और उसके नियमों को लेकर सवाल उठा रहा है. ऐसे में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) भी अब यूजर्स के निशाने पर हैं. दरअसल घर में होने वाली हर गलत हरकत और बयानबाजी पर सलमान खान बिना परवाह किए कंटेस्टेंट की बैंड बजाते रहे हैं. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की लड़ाई पर सलमान खान ने असीम के स्टैंड का सपोर्ट तो किया पर सिद्धार्थ को कोई फटकार नहीं लगाईं. ऐसे में अब यूजर सलमान के इस रवैये पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
दरअसल शहनाज के स्वयंवर टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज एक बार फिर आपस में भीड़ गए हैं. इस दौरान जमकर तू तू मैं मैं और गली गलौज हुई इसके साथ ही दोनों एक दूसरे को पुश करते दिखाई दिए. ऐसे में अब कई यूजर्स सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सलमान खान पर भी निशाना साध रहे हैं. क्योंकि यूजर्स के मुताबिक सलमान सिद्धार्थ के मामले में पक्षपात कर रहे हैं.
ऐसे में एक यूजर ने सलमान खान का एक क्लिप शेयर किया है. जिसमें वो प्रियांक शर्मा को इसलिए घर से बाहर कर देते हैं क्योंकि उसने आकाश ददलानी को धक्का मारा था. वीडियो में सलमान धक्का मारने को सबसे बड़ा कसूर मानते हैं. सलमान के इसी वीडियो क्लिप के सामने के बाद यूजर्स अब उनपर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं.
@BeingSalmanKhan : Dhakka kisne maara ??
No one Can Get Physical with Anyone in @BiggBoss House
Or
Different rules for #SidharthShukla ??
Tolerating your Biasness since beginning!
Why so Double Standard !
Enough now!@justvoot@ColorsTV#EvictSidharthShukla #WeStandByAsimRiaz pic.twitter.com/fM2fNuKjHX
— fabulous Raj #Antirotians (@raj_fabulous) November 19, 2019
आपको बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच हुई लड़ाई के बाद अब पूरा ग्रुप दो हिस्सों में बंट गया है. शहनाज गिल जहां सिद्धार्थ के साथ खड़ी हैं वहीं शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना असीम के साथ. ऐसे में सभी की निगाहें आने वाले दिनों पर होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

