Bigg Boss 13: एक दूसरे को औकात दिखाने पर आए शेफाली बग्गा और सिद्धार्थ शुक्ला, टास्क में शहनाज गिल और माहिरा शर्मा निशाने पर
टास्क के बाहर सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली बग्गा के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं होती हैं. बात एक-दूसरे को औकात दिखाने तक पर पहुंची.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आज BB अस्पताल टास्क का दूसरा दिन होने जा रहा हैं. अब टॉर्चर करने की बारी टीम सिद्धार्थ शुक्ला की हैं. ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी टीम को जीतने के लिए कम से कम 2 कंटेस्टेंटस को उनकी कुर्सी से उठाना होगा. क्योंकि सिद्धार्थ की टीम से असीम रियाज टास्क शुरू होने के साथ ही भाग खड़े हुए थे. ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी टीम पारस छाबड़ा की टीम से 2 सबसे कमजोर सदस्यों को निशाना बनाने का प्लान करते हैं. अपनी इस प्लानिंग के तहत वो शहनाज गिल और माहिरा शर्मा को चुनते हैं.
ऑपरेशन थियेटर में सिद्धार्थ शुक्ला और कोयना मित्रा मेडिकल स्टाफ के तौर पर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा को टॉर्चर करना शुरू करते हैं. गोबर और बर्फ के दम पर सिद्धार्थ और कोयना इन्हें उठाने की कोशिश करते हैं. तो वहीं दूसरी तरफ पारस छाबड़ा की टीम डीन बने अबू मलिक पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं. जबकि पारस छाबड़ा ऐलान करते हैं कि अब वो सिद्धार्थ शुक्ला को नहीं छोड़ने वाले हैं.
तो वहीं दूसरी तरफ टास्क के बाहर सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली बग्गा के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होती हैं. जहां बात एक दूसरे को औकात दिखाने तक पर पर चली जाती हैं.
.@Shefali_Bagga aur @Sidharth_Shukla mein hui kis baat ko le kar itni behas?
Jaaniye aaj raat 10:30 baje on #BiggBoss13.
Anytime on @justvoot.@Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/MFaGXuoHCA
— COLORS (@ColorsTV) October 3, 2019
हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी टीम पारस की टीम के सदस्यों को टॉर्चर कर उन्हें कुर्सी से उठने के लिए मजबूर कर पाते हैं या नहीं ये आज रात के एपिसोड में पता चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

