बिग बॉस के घर से बाहर आए खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया तहलका मचा देने वाला गाना, 45 लाख से अधिक बार देखा गया
बिग बॉस में आए खेसारी लाल यादव शुरूआती कुछ दिन अपने आपको घर के मुताबिक नहीं ढाल पाए थे. हालंकि जब तक वो इस गेम को समझ पाते उससे पहले ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गए.
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में भले ही भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का सफर बहुत लंबा ना रहा हो और वो कुछ ही हफ़्तों के बाद बेघर हो गए. लेकिन इन सब बातों से खेसारी की फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई हैं. बिहार (Bihar) के इस लाला को उनके फैंस अब भी अपने दिल में बिठाकर रखे हुए हैं और उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद खेसारी लाल यादव अपना नया गाना रोवतारे सईया पेश कर दिया है. जो यूट्यूब पर आते ही धूम मचा रहा है. इसके वीडियो में खेसारी का अंदाज देखने लायक है. ठेठ देशी अंदाज में खेसारी भईया अपना जलवा एक बार फिर दिखा रहे हैं.
गाने की बात करे तो रोवतारे सईया में मायके जाती पत्नी से निराश पति उसने रोकने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. इस गाने के बोल लिखे है अजीत हलचल ने जबकि गाया है खुद खेसारी लाल यादव ने. इस गाने को अब तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वैसे आपको बता दे कि बिग बॉस में आए खेसारी लाल यादव शुरूआती कुछ दिन अपने आपको घर के मुताबिक नहीं ढाल पाए थे. हालंकि जब तक वो इस गेम को समझ पाते उससे पहले ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गए. एलिमेशन में जहां उनके और रश्मि देसाई के बीच लोगों ने खेसारी लाल यादव के काम को सबसे कम आंका जिसके बाद उन्हें घर बेघर होना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2019 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

