बॉलीवुड

Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, वजह हैरान करने वाली

विकास इस समय घर में अच्छा खेल रहे हैं. पिछले हफ्ते घर का बेस्ट एंटरटेनर का खिताब भी मिल चुका है. हालांकि इस हफ्ते उनकी और पारस छाबड़ा के बीच धक्का मुक्की भी थी.

Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, वजह हैरान करने वाली
हिंदुस्तानी भाऊ (Photo Credits: YouTube)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले विकास पाठक (Vikas Fhatak) यानी हिंदुस्तानी भाऊ घर में अच्छा खेल रहे हैं. शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने भी कई बार उनकी तारीफ करते दिखाई दे चुके हैं. हालांकि घर के बाहर कोई और ही खेल चल रहा है जिससे परेशान होकर हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी पाठक ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल अश्विनी ने आरोप लगाया है कि कई अनजान लोग मीडिया में और सोशल मीडिया पर भाऊ के रिश्तेदार होने का दावा कर बयान दे रहे हैं. जो बिलकुल गलत है.

अश्विनी पाठक ने पुलिस स्टेशन में एक हाथ से लिखा लेटर दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि हिंदुस्तानी भाऊ को लेकर कई गलत और झूठे बयान दिए जा रहे है. लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का परिवार बताकर ऐसा कर रहे हैं. लेकिन मैं बताना चाहूंगी ये बिलकुल गलत है. वो हमारे परिवार का हिस्सा नहीं है. ऐसे में कोई बाहरी इंसान किसी तरह की गलती करता है तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे.

इसके साथ ही अश्विनी ने मीडिया से भी ऐसे झूठे रिश्तेदारों के इंटरव्यू ना लेने की गुजारिश की है. इससे विवाद खड़ा हो सकता है. आपको बता दे कि विकास इस समय घर में अच्छा खेल रहे हैं. पिछले हफ्ते घर का बेस्ट एंटरटेनर का खिताब भी मिल चुका है. हालांकि इस हफ्ते उनकी और पारस छाबड़ा के बीच धक्का मुक्की भी थी. जिसके बाद सलमान खान ने भाऊ को संभलकर रहने को कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).