बॉलीवुड

Bigg Boss 13: असीम रियाज के लिए ये बात सुनकर गौहर खान को आया गुस्सा, शेफाली जरीवाला को लगाई फटकार

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में असीम रियाज अब काफी पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक बन चुके हैं. जब भी उनके खिलाफ किसी ने गलत बात की है तब-तब सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने मुहीम चलाकर उनका समर्थन किया है.

Bigg Boss 13: असीम रियाज के लिए ये बात सुनकर गौहर खान को आया गुस्सा, शेफाली जरीवाला को लगाई फटकार
गौहर खान, असीम रियाज और शेफाली जरीवाला (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में असीम रियाज (Asim Riaz) की पॉपुलैरिटी भी काफी तेजी से बढ़ी है. जब भी उनके खिलाफ गलत बोला गया है तब उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर मुहीम चलाकर उनका समर्थन किया है. अब हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की एग्जिट के बाद असीम काफी अकेले पड़ गए हैं. रश्मि देसाई (Rashami Desai) का सपोर्ट होने के बावजूद वो कई बार अकेले ही पाए जाते हैं. अभी हाल ही में शो के एपिसोड में देखा गया कि असीम की अच्छी दोस्त रह चुकी शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) से कहा कि असीम को इतनी इम्पोर्टेंस न दी जाए.

अब इस बात को लेकर बिग बॉस की विनर रह चुकी गौहर खान (Gauahar Khan) ने सोशल मीडिया पर शेफाली की क्लास लगाई है. अपने लेटेस्ट ट्वीट में गौहर ने सवाल करते हुए लिखा, "मुझे ये नहीं समझ आता है कि असीम को ज्यादा इम्पोर्टेंस मत दो, ऐसा शेफाली ने क्यों कहा. क्या वो खुद को और सिद्धार्थ शुक्ला को एक साथ दिखाकर ज्यादा इम्पोर्टेंस पा लेंगी? या वो असीम का नाम लेकर उनके साथ एक फ्रेम शेयर करके ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल करना चाहती हैं?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 68 Sneak Peek 04 | 2 Jan 2020: Mahira Sharma ने Rashami Desai को कहा ‘आंटी’

वैसे बताते चलें कि आज रात के एपिसोड में माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और रश्मि देसाई के बीच बिग बॉस के घर में काफी लड़ाई देखने को मिलेगी. घर में कैप्टेनसी टास्क को लेकर दो टीमों का बंटवारा किया जाएगा. इस दौरान सिद्धार्थ और असीम के बीच एक बार फिर विवाद होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).