बिग बॉस 13 से फिर सुर्खियों में आनेवाली शेफाली जरीवाला का बड़ा फैसला, गोद लेंगी बेटी
'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' से एक बार फिर लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की. शो में अपनी परफॉर्मेंस के चलते सुर्खियों में रहनेवाली शेफाली ने 'बिग बॉस 13' के अंत के बाद अब बड़ा फैसला लिया है. शेफाली जल्द ही मां बनने का मन बना रही हैं और ऐसे में उन्होंने कुछ स्पेशल प्लान किया है.
Bigg Boss 13: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' से एक बार फिर लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की. शो में अपनी परफॉर्मेंस के चलते सुर्खियों में रहनेवाली शेफाली ने 'बिग बॉस 13' के अंत के बाद अब बड़ा फैसला लिया है. शेफाली जल्द ही मां बनने का मन बना रही हैं और ऐसे में उन्होंने कुछ स्पेशल प्लान किया है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, वो एक बेटी को गोद लेने वाली हैं.
बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया से बातचीत के दौरान शेफाली ने कहा कि वो हमेशा से ही एक बच्चे को गोद लेना चाहती थी. जब वो 10 या 11 वर्ष की थी तभी से ही उन्हें बच्चा गोद लेने महत्त्व समझ आ गया था. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 के फिक्स्ड होने और सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर असीम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
शेफाली जरीवाला ने आगे बात करते हुए कहा कि उनके लिए ये मुश्किल जरूर होगा लेकिन उन्होंने और उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने फैसला कर लिया है. इसके लिए उन्होंने जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और इसमें कागजी कार्रवाई ज्यादा है जो थका देने वाला है. लेकिन उन्हें जल्द ही इसमें कामयाबी की उम्मीद है.
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' में शेफाली ने वाइल्ड कार्ड एंट्रेंट के रूप में शुरुआत की थी. यहां उनके साथ तहसीन पूनावाला, हिंदुस्तानी भाऊ और खेसारी लाल यादव ने भी साथ एंट्री की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

