धर्म के लिए एक्टिंग को छोड़ने वाली जायरा वसीम क्या बिग बॉस 13 का बनने जा रही हैं हिस्सा?
जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्मों के चलते वो अपने धर्म और अपने ईमान से भटक गई थी और इस वजह से वो अब फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए गुडबाय कह रही हैं. जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें अपने शो के लिए अप्रोच किया है,
फिल्म दंगल (Dangal) और सीक्रेट सुपरस्टार (Secret Superstar) से बॉलीवुड (Bollywood) में बेहद ही कम समय में बड़ा नाम बनाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने इंडस्ट्री से संन्यास का ऐलान करेक सभी को हैरान कर दिया. जायरा वसीम ने सोशल मीडिया (Social Media) पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके जायरा ने बताया कि फिल्मों के चलते वो अपने धर्म और अपने ईमान से भटक गई थी और इस वजह से वो अब फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए गुडबाय कह रही हैं. जायरा के इस ऐलान के बाद जहां कुछ सेलेब्स ने उनके फैसले का विरोध किया तो वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट किया.
लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो सभी को और हैरान कर सकती हैं. क्योंकि इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स, इंडिया की खबर के मुताबिक जायरा वसीम अब शिल्पा शिंदे की राह चलते हुए बिग बॉस 13 का हिस्सा बन सकती हैं. पोर्टल के सोर्स ने बताया कि भाभीजी के बाद हुए विवाद बाद जिस तरह से शिल्पा शेट्टी ने एक्टिंग से संन्यास ले लिया था और फिर वो बिग बॉस का हिस्सा बनी. जिसके बाद उन्होंने शो जीता और उनके ढेर सारे फैन भी बने. ठीक उसी तरह जायरा को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. जो इस घर में समय बिता सकती हैं.
हालांकि ना तो जायरा की तरफ और ना ही बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने आया है. वैस आपको बता दे कि संन्यास के ऐलान के साथ जायरा ने अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया है. ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

