टीवी

Bigg Boss 13 Day 73 Highlights: शेफाली बग्गा ने मचाया कोहराम तो घरवालों ने बाथरूम में किया बंद, पारस छाबड़ा ने किया माहिरा शर्मा को Kiss

बिग बॉस के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि शो में टास्क के दौरान शेफाली बग्गा गुस्से में आकर पूरा टास्क बिगाड़ देती हैं. इसके कारण उनके और रश्मि देसाई के बीच झगड़ा भी होता है. पढ़ें शो के ये आज के हाइलाइट्स.

Bigg Boss 13 Day 73 Highlights: शेफाली बग्गा ने मचाया कोहराम तो घरवालों ने बाथरूम में किया बंद, पारस छाबड़ा ने किया माहिरा शर्मा को Kiss
बिग बॉस 13 हाइलाइट्स (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13 Day 73 Highlights: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि कैप्टेनसी कंटेंडर के टास्क के दौरान शेफाली बग्गा काफी नाराज हो जाती हैं. टास्क में अपने टीम मेट्स के बर्ताव से वो चिढ़ जाती हैं कि उन सभी ने मिलकर प्लानिंग करके उन्हें टास्क से बाहर कुया. इस बात से नाराज होकर वो घर में कोहराम मचा देती हैं. ऐसे में रश्मि देसाई और उनके बीच भी झगड़ा हो जाता है. इतना ही नहीं, वो सुबह 6 बजे उठकर लोगों की चादर खींचने लगती हैं. उनके बर्ताव से परेशान होकर सिद्धार्थ शुक्ला और विकास आदित्य सिंह उन्हें वॉशरूम में बंद कर देते हैं.

इसी के साथ आज के एपिसोड में हमें पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच रोमांस देखने को मिलेगा. इसी के साथ अपने मास्टरमाइंड पर्सनालिटी के लिए जाने जानेवाले विकास गुप्ता कैप्टेनसी टास्क में अरहान खान को क्रॉस करके अपना कमाल दिखा जाते हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला ने की घोषणा 

सिद्धार्थ शुक्ला घोषणा करते हैं कि पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा कैप्टेनसी टास्क से बाहर हो गई हैं. इसके बाद विकास अपनी टीम से कहते हैं कि उन्हें बग्गा के साथ चालाकी के साथ खेलना चाहिए क्योंकि वो दूसरी टीम के साथ प्रभावित हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: देर रात शेफाली बग्गा ने घर में किया बड़ा ड्रामा, विकास गुप्ता ने उन्हें बाथरूम में किया लॉक

विकास गुप्ता ने छोड़ा टास्क 

शहनाज आपसी सहमती से फैसला करती हैं कि वो गेम से बाहर हो जाएंगी क्योंकि वो खेल नहीं रही हैं. इधर विकास और अरहान को बराबर के वोट्स मिले हैं लेकिन वो पीछे नहीं हटना चाहते हैं. बिग बॉस उन्हें चेतावनी देते हैं कि अगर उन्होंने फैसला नहीं किया तो उन्हें सजा दी जाएगी. इसके बाद विकास गुप्ता खुदको नोमिनेट करके टास्क और गेम छोड़ देते हैं.

पारस छाबड़ा ने किया माहिरा शर्मा को Kiss 

पारस और माहिरा अपने बीच के मतभेद को दूर करते हैं जिसके बाद इनके बीच रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिलता है. पारस माहिरा को किस करते हैं और टाइम स्पेंड करते हैं.

शेफाली बग्गा ने घर में मचाया कोहराम

शेफाली बग्गा घर में बर्तन पटकने लगती हैं और घरवालों को जगाती हैं. सिद्धार्थ शुक्ला उनसे पूछते हैं कि क्या वो पागल हो गई हैं और उन्हें शांत रहने को कहते हैं. लेकिन वो नहीं मानती और अपनी इस हरकत को जारी रखती हैं. वो अपनी इन हरकतों से घरवालों को जताती हैं कि वो उनके किये का सिला उन्हें दे रही हैं.

सिद्धार्थ, अरहान और विकास ने शेफाली को बाथरूम में किया लॉक

शेफाली बग्गा मधुरिमा, असीम और विशाल को जगा देती हैं और रश्मि की चादर भी खींच लेती हैं. इसके बाद असीम उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं. ये सब देखकर शेफाली को विकास और सिद्धार्थ बाथरूम की ओर ले जाते हैं और अरहान उन्हें वहां बंद कर देते हैं.

माहिरा और शहनाज के बीच हुआ झगड़ा

माहिरा शहनाज से क्रोध में आकर उन्हें उंगली दिखाकर उनसे बात  करती हैं. ये दोनों एक दूसरे को अलग-अलग नामों से बुलाती हैं और माहिरा शहनाज पर धोखा देने का आरोप लगाती हैं. बाद में बेडरूम में मधुरिमा और शेफाली के बीच हाथापाई देखने को मिलती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).