बॉलीवुड

Bigg Boss 13 Day 72 Highlights: शेफाली बग्गा और रश्मि देसाई के बीच हुई लड़ाई, टास्क को लेकर घर में मचा कोहराम

सिद्धार्थ शुक्ला के घर वापस आने से शहनाज़ गिल बहुत खुश हैं. दोनों मिलकर रश्मि देसाई के बारे में बात करेंगे. शहनाज़, रश्मि को फेक कंटेस्टेंट कहेंगी. वहीं दोनों अरहान खान के बारे में बात करते हुए भी दिखाई देंगे.

Bigg Boss 13 Day 72 Highlights: शेफाली बग्गा और रश्मि देसाई के बीच हुई लड़ाई, टास्क को लेकर घर में मचा कोहराम
बिग बॉस 13 (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13 Day 72 Highlights: बिग बॉस 13 के हालिया एपिसोड में हमने देखा कि शो में सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी होती है. उनके वापस आते ही शहनाज गिल बेहद खुश हो जाती हैं. शहनाज उन्हें घर की हर जानकारी देती हैं और उनकी गैरमौजूदगी में वहां क्या हुआ, ये सभी बातें बताती हैं. वहीं रश्मि देसाई और अरहान खान एक दूसरे को ब्रेक देकर एक दूसरे के साथ अपने मतभेद को दूर करने का फैसला करते हैं. आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे कि शहनाज को इस बात का एहसास होता है कि उनके दोस्त पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ उन्हें उनके सपोर्ट के लिए उतना सम्मान नहीं देते हैं जिसे लेकर वो नाराज नजर आती हैं.

इसी के साथ घर में कैप्टेनसी टास्क की घोषणा होती है जहां घरवालों को दो टीमों में बांट दिया जाता है. घर के गार्डन एरिया में एक बड़ी सी बिल्ली को रखा जाता है और एक टीम को उसे बजाना होता है. वहीं दूसरी टीम को ऐसा करने से उन्हें रोकना होगा.

बिग बॉस ने यहां एक ट्विस्ट जोड़ते हुए गेम को ऐसा बनाया है जहां हर टीम को एक कंटेस्टेंट को गेम को स्वेच्छा से छोड़ने के लिए मनाना होगा. इस बात से शेफाली बग्गा चिढ़ जाती हैं और पूरे टास्क को बिगाड़ देती हैं.

शेफाली बग्गा-अरहान खान-रश्मि देसाई के बीच लव ट्रायंगल?

शेफाली बग्गा शुक्ला से कहती हैं कि गेम में एक लड़की को खुद को आगे ले जाने के लिए एक लड़के की जरूरत पड़ती है, उनका ये बयान बेहद गलत है और इसे लेकर वो उनसे झगड़ती हैं. अरहान रश्मि से कहते हैं कि हर बात बहुत साधारण रूप से हुई थी और इसे सीरियसली नहीं लिया जाना चाहिए. बग्गा इसके बाद सिद्धार्थ के साथ अपने मतभेद दूर करती हैं.

कैप्टेनसी टास्क की घोषणा

बिग बॉस 'मेरी बिल्ली मुझसे म्याऊ' टास्क की घोषणा करते हैं जिसके लिए घरवाले पहले से प्लानिंग शुरू कर देते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला इस टास्क के संचालक हैं.

बिग बीस ने दिया टास्क रोकने का आदेश 

टास्क को लेकर अपने उत्साह में ये कंटेस्टेंट्स बिल्ली पर ही कूद पड़ते हैं और इसके बाद बिग बॉस उन्हें टास्क रोकने का आदेश देते हैं. विकास गुप्ता को लगता है कि संचालक सिद्धार्थ असीम रियाज की टीम का पक्ष ले रहे हैं. टास्क के दौरान बेल के लिए आरती और विकास के बीच झगड़ा भी होता है.

माहिरा और विशाल ने पारस को छेड़ा 

विशाल और पारस के बीच माहिरा पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद होता है. इधर विकास टास्क के दुआरान दौरान झगड़ पड़ते हैं. माहिरा विशाल को कई नाम लेकर छेड़ने लगती हैं इसके बाद मधुरिमा विषाक का पक्ष लेती हैं.

राउंड 1 हुआ ड्रॉ, राउंड 2 की हुई घोषणा 

विकास कहते हैं कि बेल का एक हिस्सा छूने पर भी उसे गिना जाएगा और सिद्धार्थ कहते हैं कि ऐसा मुमकिन नहीं है. उसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि घरवालों को अपनी टीम के एक सदस्य को ड्रॉप करना होगा. इधर शेफाली बग्गा की टीम उन्हें टारगेट करती है. दोनों टीमें फैसला करती हैं कि पारस और रश्मि अपने चोंट के कारण गेम से बाहर होंगी. इसके बाद दूसरे राउंड की शुरुआत होती है और दोनों टीम बिल्ली पर बेल बांधती है. इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि किसी भी टीम की बेल को बिल्ली पर नहीं बांधा गया और बिग बॉस घोषणा करते हैं कि ये राउंड भी टाय हो गया. विकास शेफाली बग्गा से कहते हैं कि वो गेंम से बाहर हो जाएं लेकिन वो नहीं मानती हैं.

शेफाली बग्गा ने मचाया हाहाकार 

पारस की टीम से माहिरा बाहर हो जाती हैं तो वहीं शेफाली बग्गा गेम से निकलने के लिए मना कर देती हैं. इसपर उनके टीम के सदस्य नाराज हो जाते हैं. इसे लेकर रश्मि और शेफाली के बीच विवाद होता है और शेफाली गुस्से में प्लेट तोड़ देती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2019 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).