टीवी

Bigg Boss 13 Day 60 Highlights: असीम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा हुए नॉमिनेट

आरती सिंह की बजाए पारस छाबड़ा का नाम लिए जाने को लेकर शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से काफी अपसेट दिखाई दी. जिसके बाद दोनों के बीच हल्की नोक झोक दिखाई दी.

Bigg Boss 13 Day 60 Highlights: असीम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 13 (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए असीम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा नॉमिनेट हो चुके हैं. इन सभी को घर के कैप्टन सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने चॉइस के आधार पर नॉमिनेट किया है. दरअसल घर में आए नए सदस्यों की एंट्री के बाद पहली सुबह बेहद ही हंगामे भरी रही. घर में राशन की कमी के चलते रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर कहासुनी हुई. रश्मि जहां पूरे घर की चाय के लिए सारा दूध मांगती दिखाई दी जबकि सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ एक पैकेट दूध में चाय बनाने पर जोर देते दिखाई दिए. इस हंगामे में असीम भी सिद्धार्थ की कप्तानी पर सवाल उठाते दिखाई दिए.

इस हफ्ते घर में मौजूद सदस्यों को नॉमिनेट करने का मौका घर के कप्तानी यानी सिद्धार्थ शुक्ला के हाथ में गया. बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला को घर मौजूद सदस्यों के बारे में कारण बताते हुए नॉमिनेट करने का मौका दिया. ऐसे में सिद्धार्थ ने असीम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया.

हालांकि आरती सिंह की बजाए पारस छाबड़ा का नाम लिए जाने को लेकर शहनाज गिल काफी अपसेट दिखाई दी. जिसके बाद शहनाज ने दावा किया कि अगर इस हफ्ते पारस छाबड़ा घर से बेघर हुए तो वो सिद्धार्थ शुक्ला से कभी बात नहीं करेंगी. इस कारण शहनाज घर में सिद्धार्थ शुक्ला को इग्नोर करती दिखाई दी. जबकि सिद्धार्थ उन्हें मानते नजर आए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).