Bigg Boss 13 Day 57 Highlights: असीम को नीचा दिखाने के चक्कर में पारस छाबड़ा ने लांघी सारी हद्दें, कपड़ों, घर का उड़ाया मजाक
असीम रियाज को नीचा दिखाने के लिए पारस छाबड़ा ने सारी लाइनें क्रॉस कर दी. वो असीम के कपड़े, घर तक का खुद से कम्पेयर करते हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज के एपिसोड की शुरुआत सुबह सुबह हंगामे से शुरू हुई. जहां माहिरा शर्मा और असीम रियाज के बीच जमकर बहस होती है. जहां ये दोनों एक दूसरे पर खाने को छिपाने का आरोप लगाते हैं. ऐसे में पारस भी असीम से भिड जाते हैं. जिसके बाद बिग बॉस घर वालों के सामने लक्जरी बजट टास्क देते हैं. जहां असीम, विशाल,सिद्धार्थ और पारस के बीच जमकर झड़प होती है. ऐसे में अल्फाबेट टूट जाते हैं. जिसके बाद मुकाबले में पारस की टीम बाजी मार लेती है. टास्क खत्म होने के बाद असीम और पारस के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली.
असीम और माहिरा के बीच हुई बहस
राशन को लेकर माहिरा सिद्धार्थ एक सामने असीम की शिकायत करती हैं. जिसके बाद असीम और माहिरा के बीच जमकर बहस होती है. जिसके बाद पारस भी झगड़े में कूद जाते हैं. तीनो के बीच जमकर बहस होती है.
असीम ने रोमांटिक अंदाज में हिमांशी खुराना को जन्मदिन की दी बधाई
हिमांशी के जन्मदिन पर असीम उनके लिए खुलकर अपना प्यार दिखाते हैं. रश्मि के बनाए पराठे को हार्ट शेप देते है. जिसे पाकर हिमांशी भी खुश हो जाती हैं.
लक्जरी बजट टास्क में जमकर हुई छीना-झपटी
बिग बॉस इस टास्क में असीम और पारस को संचालक बनाकर पूरे घर वालों को 2 टीम में बांट देते हैं. टास्क की शुरुआत में ही घर वालों के बीच बहस शुरू हो जाती है. पारस और सिद्धार्थ एक टीम में खेलते हैं जबकि असीम और विशाल एक साथ ऐसे में सारे अल्फाबेट टूटने लग जाते हैं.
टास्क में हुई पारस और शेफाली में लड़ाई
टास्क के दौरान पारस और शेफाली के बीच हुई छीना झपटी में पारस का वीक निकल जाता है. जिसके बाद पारस शेफाली पर वीक निकालने का आरोप लगाते हैं और वीमेन कार्ड खेलने की बात करते हैं. जिसके बाद शेफाली और असीम के बीच भी बहस शुरू हो जाती है.
हिंदुस्तानी भाऊ और शहनाज गिल के बीच हुई लड़ाई
टास्क में हिंदुस्तानी भाऊ शहनाज को दूर करने के लिए धकेलते हैं. जिसके बाद शहनाज उन्हें ना छूने की हिदायत देती हैं. जिसके बाद माहिरा शहनाज को भड़काती है और कहती है अपनी बात जोर देकर कहो कोई तुम्हे ना छूए. जिसे सुनकर रश्मि और शेफाली भड़क जाती हैं. जिससे घर में जमकर कहासुनी होती हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ पूरे मामले को साफ करते हैं.
टास्क में पारस की टीम ने मारी बाजी
ढेर सारी लड़ाई के बीच बिग बॉस टास्क को खत्म करने का ऐलान करते हैं. ऐसे में पारस की टीम के पास ज्यादा अल्फाबेट होने के कारण वो टास्क जीत जाते हैं. जिसके बाद पारस की टीम असीम को चिढ़ाने लगते हैं. जिस पर असीम उन्हें चीटर कहकर बुलाते हैं.
सिद्धार्थ और असीम के बीच हुई बहस
टास्क खत्म होने के बाद सिद्धार्थ और असीम के बीच सामान मंगाने को लेकर बहस होती दिखाई देती हैं. सिद्धार्थ जहां असीम को खुद ही आर्डर देने की बात कहते हैं वही असीम सिद्धार्थ को समझाता है कि वो उसे गलत समझ रहा है.
असीम के साथ बहस में पारस ने उनके कपड़ो और घर को लेकर उड़ाया मजाक
असीम और सिद्धार्थ के बीच चल रही बहस में पारस छाबड़ा कूद पड़ता है. जिससे कारण असीम और पारस के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो जाती हैं. इस दौरान पारस असीम के लिए घटिया शब्दों का इस्तेमाल करता है. जिससे दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो जाती जो इनके काम और स्टेट्स तक पहुंच जाती हैं. पारस असीम के कपड़े और औकात की बात करते हैं और उन्हें बाहर देख लेने की बात करते हैं. पारस की बातें सुनने के बाद अब सारा घर उसके खिलाफ हो जाता है और उन्हें अपनी बातों को लेकर माफी मांगने कहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

