टीवी

Bigg Boss 13 Day 43 Highlights: सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी ने बाथरूम में किया हंगामा, जमकर अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल

ब्रेकफ़ास्ट के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुई बहस से नाराज देवोलीना भट्टाचार्जी बाथरूम में जाकर जमकर हंगामा करती हैं.

Bigg Boss 13 Day 43 Highlights: सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी ने बाथरूम में किया हंगामा, जमकर अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल
बिग बॉस 13 (Image credit: Colors)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का 43वां दिन एक बार फिर काफी हंगामे भरा रहा. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती के बाद सुबह-सुबह लोग इसका मुद्दा बनाते दिखाई दिए. लेकिन असली हंगामा शुरू हुआ घर में बंटे काम को लेकर पारस छाबड़ा की टीम ने सिद्धार्थ शुक्ला पर काम ना करने का आरोप लगाया जिसके बाद एक बार फिर सिद्धार्थ का गुस्सा सभी पर फूट फाड़ता है. जिसके बाद असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच भी जमकर बहस होती है जिसके पीछे आरती सिंह और शहनाज गिल को क्रेडिट जाता है. जबकि घर में शुरू हुए नए कप्तान के टास्क में ज्यादातर सदस्य विशाल सिंह के सतह बॉन्डिंग बनाते दिखाई दिए.

सिद्धार्थ शुक्ला पर लगा कम काम करने का आरोप

रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, देवोलीना भट्टाचार्जी घर की कैप्टन शेफाली जरीवाला से सिद्धार्थ शुक्ला के कम काम करने का आरोप लगाते है. जिससे घर का माहौल एक बार फिर जंग के मैदान में बदल जाता है. जिसके बाद सिद्धार्थ अपनी ड्यूटी बदलने से साफ मना कर देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला में हुई बहस

बिग बॉस के इस सीजन की सबसे मजबूत दोस्ती मानी जा रही सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की जोड़ी में दरार दिखाई. आरती सिंह असीम की ईमानदारी पर सवाल उठाती है, जिसके बाद असीम को गुस्सा आ जाता है. ऐसे में असीम और सिद्धार्थ के बीच भी जमकर बहस होती हैं. हालांकि आखिरी में ये सभी एक दूसरे से सुलह कर लेते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बाथरूम में किया हंगामा सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल

ब्रेकफ़ास्ट के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुई बहस से नाराज देवोलीना भट्टाचार्जी बाथरूम में जाकर जमकर हंगामा करती हैं. देवोलीना बाथरूम में रोते हुए सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है. इस दौरान रश्मि उन्हें संभालती हैं. उससे पहले कैमरे पर देवोलीना कहती है कि कुछ काम नहीं करता. दिन भर पड़ा रहता है. मगरमच्छ. तब भी इनको ही सपोर्ट करना है. लॉजिकल कहा जाता है. देवोलीना के ये बातें सलमान खान को तंज के रूप में मानी जा रही है.

नए कैप्टन के टास्क में असीम, विशाल और अरहान बने राक्षस

बिग बॉस घर वालों नए कप्तान का टास्क देते हैं. जिसमें असीम, विशाल और अरहान राक्षस बने है जबकि बाकी घरवालों को उन्हें गुफा से बाहर से रोकना है. तो वहीं जो भी राक्षस पहले बाहर आएगा वो एक कंटेस्टेंट की तस्वीर तोड़ देगा. इस टास्क के दौरन घर के दोनों ग्रुप सिर्फ अरहान और असीम पर निशाना साधते है जबकि विशाल से अपनी अपनी टीम को बचाने के अपील करते हैं. ऐसे में असीम अब किस टीम की तरफ जाते हैं ये सब इस टास्क के बाद फाइनल हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).