टीवी

Bigg Boss 13 Day 17 Highlights: घरवालों पर नाराज हुए बिग बॉस, नए टास्क में परफॉर्मेंस को बताया 'बकवास'

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में टिकट टू फिनाले को हासिल करने के लिए घरवालों के बीच छिड़ी है जंग. लेकिन सवाल ये है कि देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसिया, शेफाली बग्गा, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा और आरती सिंह के बीच किसकी होगी जीत?

Bigg Boss 13 Day 17 Highlights: घरवालों पर नाराज हुए बिग बॉस, नए टास्क में परफॉर्मेंस को बताया 'बकवास'
Bigg Boss 13 (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss 13 Day 17 Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' से दलजीत कौर और कोएना मित्रा एविक्ट हो गई हैं. उनके जाने के बाद अब शो के कंटेस्टेंट्स पूरी तरह से गेम पर अपना ध्यान बनाए हुए हैं. बिग बॉस के आज के एपिसोड में 'टॉय टास्क' की शुरुआत होती है और इसी के साथ एक बार फिर टीम मेंबर्स अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाते हैं. लेकिन यहां घर में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस से बिग बॉस खास खुश नजर नहीं आते हैं. शो के आज के एपिसोड के इन हाइलाइट्स पर डालें एक नजर.

'टॉय टास्क' दुबारा हुआ शुरू 

इस बार सभी घरवाले फैसला करते हैं कि वो गेम को पूरी इमानदारी के साथ खेलेंगे और किसी भी तरह की लड़ाई में नहीं पड़ेंगे. टास्क की शुरुआत में शिद्धार्थ शुक्ला अपने टीम मेंबर्स शहनाज. आरती, असीम और शेफाली को प्रोत्साहित करते हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला पर नाराज हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी

घर के काम को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के बीच बातचीत होती है और कहती हैं कि वो अक्सर इस शो में कंफ्यूज हो जाती हैं क्योंकि यहां हर दिन एक नया चैलेंज देखने को मिलता है. इसके बाद देवोलीना रश्मि देसाई से सिद्धार्थ की शिकायत करते हुए कहती हैं कि वो ये ग्रुप के विषय के पीछे क्यों पड़े हैं? देवोलीना बताती हैं कि सिद्धार्थ उन्हें ये कहकर टारगेट करते हैं कि उन्होंने घर में अपना एक ग्रुप बना रखा है.

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई तू तू-मैं मैं

एक बार फिर सिद्धार्थ और रश्मि के बीच लड़ाई देखने को मिलती है. सिद्धार्थ चाय बनाना चाहते थे लेकिन रश्मि पहले से वहां कुछ काम कर रहीं थी. एक तरफ जहां सिद्धार्थ जल्द से जल्द चाय बनाना चाहते थे वहीं रश्मि किचन छोड़कर जाने के मूड में नहीं हैं. इसके कारण 'दिल से दिल तक' के इन कलाकारों के बीच होती है लड़ाई.

पारस छाबड़ा और शहनाज गिल रश्मि-सिद्धार्थ की बॉन्डिंग को लेकर करते हैं बहस

पारस छाबड़ा और शहनाज गिल रश्मि-सिद्धार्थ के बीच हो रही नोक-झोंक को लेकर बात करते हैं. इसपर पारस कहते हैं कि रश्मि और सिद्धार्थ को एक क्लोजर की जरूरत है क्योंकी कलर्स टीवी के शो पर उनके रिश्ते उतने अच्छे नहीं थे.

शहनाज गिल से नाराज से हुए सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर तश्मी`रश्मि देसाई के साथ बहस करते हैं. इस दौरान वो स्मोकिंग रूम की तरफ जाते हैं और शहनाज उन्हें फॉलो करती हैं. इसके बाद वो शहनाज से चले जाने को कहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो भी उन्हें सपोर्ट नहीं करती हैं. इसपर शहनाज कहती हैं कि वो हमेशा उन्हें सपोर्ट करेंगी.

टॉय फैक्ट्री टास्क में घरवालों के परफॉर्मेंस से बिग बॉस बेहद नाराज हैं

उन्होंने उनके टास्क परफॉर्मेंस को 'वाहियात' और 'बकवास' करार दिया है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस टास्क में उन्हें घरवालों से एंटरटेनमेंट की काफी उम्मीदें थी लेकिन ऐसा न हो पाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).