टीवी

Bigg Boss 13: पूरी तरह से टूट चुकी है असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती, एक दूसरे को फिर दे डाला धक्का

असीम और सिद्धार्थ के बीच हुई ये दूसरी हाथापाई इस बात का सबूत है कि इनके बीच दोस्ती की दूर अब टूट चुकी हैं जो जोड़े भी ना जुड़ती दिखाई दे रही है.

Bigg Boss 13: पूरी तरह से टूट चुकी है असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती, एक दूसरे को फिर दे डाला धक्का
बिग बॉस 13 (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में अब तक के साथ अच्छे दोस्त कहे जाने वाली सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच पड़ी दरार भरती दिखाई दे रही थी. पिछले वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान द्वारा असीम की तारीफ के बाद सिद्धार्थ ने असीम को गले लगाकर सारे गिले शिकवे मानो दूर कर लिए थे. लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है. क्योंकि असीम और सिद्धार्थ के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिली है. इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को धक्का देते भी दिए दिए हैं. दरअसल आज बिग बॉस के ऑनएयर होने वाले एपिसोड में घर के अंदर एक नया टास्क खेला जाएगा.

इस टास्क में शहनाज का स्वयंवर रचाया जाएगा जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ शहनाज के पिता बने है. जबकि घर के बाकी लड़के शहनाज को इम्प्रेस कर खुद को चूज करने के लिए कहेंगे. ऐसे में शहनाज फ्रूट की डिमांड करती हैं. जिसे पूरा करने पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच बात पहले बहस से शुरू होती है. जिसके बाद असीम सिद्धार्थ को लूजर कह देते हैं.

जिसके बाद दोनों अपना आपा खो देते हैं और दोनों के बीच धक्कामुक्की होने लगती है. इसके बाद घर के सभी सदस्य दोनों के झगड़े छुड़ाते दिखाई देंगे. इस झगड़े को देखने के बाद साफ जाहिर है कि असीम और सिद्धार्थ के बीच रिश्ते की डोर अब टूट चुकी है जो जोड़े भी नहीं जुड़ पा रही हैं. वैसे नॉमिनेशन के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने असीम रियाज को सेफ करके अपने दोस्ती की मजबूती का सबूत दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).