टीवी

Bigg Boss 13: पहले ही दिन ही अमीषा पटेल ने दिया ऐसा टास्क, कई कंटेस्टेंटस को उतारने पड़ गए कपड़े

अमीषा आते ही घर वालों के सामने अलग –अलग टास्क देना शुरू कर देती हैं. अमीषा अबू मलिक और असीम को कपड़े उतारने को कहती है और बाकी घर वालों को उनके शरीर पर बैड एंप्रेशन लिखने को कहती हैं.

Bigg Boss 13: पहले ही दिन ही अमीषा पटेल ने दिया ऐसा टास्क, कई कंटेस्टेंटस को उतारने पड़ गए कपड़े
बिग बॉस 13 (Image Credit: Colors/Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं. 13 कंटेस्टेंटस अपनी किस्मत आजमाने के लिए घर के अंदर दाखिल हो चुके हैं. घर के अंदर कंटेस्टेंट का पहला दिन ही काफी चुनौतीयों भरा रहा. उन्हें राशन के लिए घर की मालकिन अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की तरफ बेहद ही इंटरस्टिंग टास्क मिला. इस टास्क के तहत सभी कंटेस्टेंट को राशन को बिना हाथ लगाए ही अपने मुंह से एक दूसरे को पास करते हुए रखना पड़ा. हालांकि ये महज टास्क था जिसके बाद बिग बॉस ने घर वालों को सारा राशन दिया. इस टास्क के बाद घर के दो कंटेस्टेंट पारस और असीम रियाज के बीच झड़प देखने को मिली. बात थप्पड़ मारने की धमकी तक आ पहुंची लेकिन फिर मामला शांत हो गया.

लेकिन असली टास्क तब शुरू हुआ जब अमीषा पटेल यानी घर की मालकिन दोबारा एंट्री करती हैं. इस बार अमीषा पटेल पूरी तैयारी के साथ घर में आती हैं. अमीषा आते ही घर वालों के सामने अलग –अलग टास्क देना शुरू कर देती हैं. अमीषा अबू मलिक और असीम को कपड़े उतारने को कहती है और बाकी घर वालों को उनके शरीर पर बैड एंप्रेशन लिखने को कहती हैं. जिसमें लोग अबू मलिक को जहां लाउड बताते हैं वही असीम को शॉर्ट टेम्परड.

इन सारे टास्क के बाद अमीषा पटेल असीम रियाज को ब्लैक हार्ट देती हैं. इसके साथ ही आने वाले समय में उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की वार्निंग भी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).