मनोरंजन

भोजपुरी फिल्मों की 'सनी लियोन' के इस आइटम नंबर ने इंटरनेट पर मचा दी है सनसनी, देखें वीडियो

इन दिनों भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोन यानि पल्लवी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने का नाम है 'दारू बिहार में बैन'. सिर्फ यू.पी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में यह वीडियो धमाल मचा रहा है.

भोजपुरी फिल्मों की 'सनी लियोन' के इस आइटम नंबर ने इंटरनेट पर मचा दी है सनसनी, देखें वीडियो
भोजपुरी अदाकारा पल्लवी सिंह (Photo Credits : Youtube )

बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोन के हॉट और बोल्ड अंदाज के तो बहुत लोग दीवाने हैं पर क्या आप जानते हैं कि इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में भी सनी लियोन तहलका मचा रही हैं. अगर आपको इस बात से हैरानी हुई तो बता दें कि यहां पर हम सनी लियोन की नहीं बल्कि उनकी तरह दिखने वाली भोजपुरी अदाकारा पल्लवी सिंह की बात कर रहे हैं. उन्हें भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोन कहा जाता है. इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने का नाम है 'दारू बिहार में बैन'. सिर्फ यू.पी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में यह वीडियो धमाल मचा रहा है.

इस गाने में पल्लवी के हॉट अंदाज को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. शादियों में भी यह गाना डांस करने के लिए लोगों की फर्स्ट चॉइस बनता जा रहा है. इस गाने को यू-ट्यूब पर लगभग 2.44 लाख बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में उनके साथ भोजपुरी एक्टर ऋषभ कश्यप को भी देखा जा सकता है.

आपको बता दें कि पल्लवी ने 2012 में सनी लियोन को पहली बार देखा था जिसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनका चेहरा बिल्कुल सनी की तरह ही दिखता है. अब उन्होंने अपना नाम भी 'सनी सिंह' रख लिया है. पल्लवी ने भोजपुरी फिल्म 'लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा' से अपना डेब्यू किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2018 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).