भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने 'मुंगडा' सॉन्ग पर लगाए ठुमके, इंटरनेट पर Viral हुआ ये Video
भोजपुरी जगत की जानी मानी स्टार मोनालिसा के ये हॉट डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) इन दिनों दर्शकों के बीच अपनी हॉटनेस के जलवे बिखेर रही हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अपने सेक्सी फोटोज और वीडियोज के चलते चर्चा में रहने वाली मोनालिसा एक बार फिर अपने एक हॉट वीडियो के कारण मीडिया में छा गई हैं. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर फिल्माया गया 'मुंगडा' (Mungda) सॉन्ग का ये नया वर्जन इंटरनेट पर रिलीज किया गया.
ये सॉन्ग अजय देवगन (Ajay Devgan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की आनेवाली फिल्म 'टोटल धमाल' के लिए रीक्रिएट किया गया है. अब इस गाने पर मोनालिसा ने ठुमके लगाकार अपने फैंस को खुश कर दिया है. मोनालिसा ने इस गाने पर डांस करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो को पोस्ट करके उन्होंने कैप्शन दिया, "डांस लवर्स एक बार फिर से टोटल धमाल के साथ. जब हम इन गानों को सुनते हैं तो खुदको रोक नहीं पाते. हम इस बात का ख्याल रखते हैं कि अपने शॉट्स के बीच इसके लिए भी समय निकाल लें."
मोनालिसा इस वीडियो में अपनी दोस्त नियति फतनानी के साथ डांस करती हुई नजर आईं. मोनालिसा इसी तरह से अपने फोटोज और वीडियोज से अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं.
बात करें फिल्म 'टोटल धमाल' की तो इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2019 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

