भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने शाहरुख खान के सॉन्ग 'मेरे नाम तू' पर किया डांस, इंटरनेट पर Viral हुआ Video
भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा का ये सेक्सी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स के चलते छाई हुई हैं. इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के सॉन्ग 'मेरे नाम तू' पर डांस करते हुए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा किसी आउटडोर लोकेशन पर शाहरुख के इस गाने पर डांस करती हुईं नजर आईं. वीडियो को शेयर करके उन्होंने बताया कि उन्हें ये गाना बेहद पसंद है.
मोनालिसा ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, "इसी गाने से प्यार हो गया है. मैं इसे महसूस कर सकती हूं." सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं.
आपको बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) है. भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद उन्हें फैंस ने उन्हें मोनालिसा का टाइटल दिया गया.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर' में डायन की भूमिका निभा रही हैं. अपने इस रोल के चलते वो छोटे पर्दे पर भी काफी नाम कमा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

