बॉलीवुड

सोनू कक्कड़ ने गाया विक्की कौशल-नोरा फतेही का हिट सॉन्ग 'बड़ा पछताओगे', नेहा कक्कड़ ने Video किया शेयर

विक्की कौशल और नोरा फतेही के साल 2019 के सबसे हिट सॉन्ग 'बड़ा पछताओगे' को अरिजीत सिंह ने गाया था और इस गाने को सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच, हर तरफ काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

सोनू कक्कड़ ने गाया विक्की कौशल-नोरा फतेही का हिट सॉन्ग 'बड़ा पछताओगे', नेहा कक्कड़ ने Video किया शेयर
सोनू कक्कड़ (Photo Credits: Youtube)

Bada Pachtaoge Song: साल 2019 में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का सबसे हिट सॉन्ग अगर कोई माना जाए तो वह होगा नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ उनका गाना 'बड़ा पछताओगे' (Bada Pachtaoge). यह गाना फैंस के बीच काफी जबरदस्त हिट हुआ और साथ ही यूट्यूब पर इसने कई हिट गानों के रिकॉर्ड भी तोड़े. अब इस गाने को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की बहन और एवं सिंगर सोनू कक्कड़ (Sonu Kakkar) ने अपनी सुरीली आवाज ने गाया है.

नेहा ने सोनू द्वारा गाए इस सॉन्ग के भजन को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर सोनू की जमकर तारीफ की. नेहा नया सॉन्ग के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरी देवी सोनू कक्कड़ दीदी ने मेरे सबसे पसंदीदा सॉन्ग बड़ा पछताओगे को गाया."

गौरतलब है कि सोनू द्वारा गाए सॉन्ग के वर्जन को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और काफी लोग इसे इंटरनेट पर देख चुके हैं.

पेश है 'बड़ा पछताओगे' सॉन्ग का ओरिजिनल वर्जन-

टी-सीरीज द्वारा रिलीज किए गए 'बड़ा पछताओगे' सॉन्ग को 16 करोड़ 97 लाख लोग देख चुके हैं और अब भी इस गाने को लोग देख और सुन रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).