Avinash Kharshikar Passes Away: नामी एक्टर अविनाश खर्शीकर का हुआ निधन
मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अविनाश खर्शीकर का देहांत 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे ठाणे स्थित उनके घर में हो गया.
Avinash Kharshikar Passes Away: साल 2020 बेशक फिल्म जगत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. इस साल में इंडस्ट्री ने अपने कई अनमोल सितारों को खो दिया. सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान, सहित इंडस्ट्री ने कई बड़े नाम को खो दिया. लेकिन अब एक बेहद ही टैलेंटेड कलाकार ने सी दुनिया को अलविदा कह दिया है. हम बात कर रहें हैं मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अविनाश खर्शीकर की. जिनका देहांत 8 अक्टूबर की सुबह ठाणे स्थित उनके घर में हो गया. खबर के मुताबिक अविनाश कई दिनों से बीमार चल रहें थे. ऐसे में उन्होंने आज सुबह 10 बजे आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया पर अविनाश खर्शीकर के निधन पर शोक जाहिर किया है. रेणुका के अलावा मराठी फिल्मों के फेमस एक्टर सिद्धार्थ जाधव ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
एंटरटेनमेंट जगत के अलावा सुप्रिया सुले ने भी ट्विटर पर अविनाश के निधन पर शोक जाहिर किया.
अविनाश खर्शीकर को सौ शशि देवधर, लपा छुप्पी, किस बाई किस, बकुला नामदेव घोटाले, माझा नवरा तुझी बायको जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया था.