मनोरंजन

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया था मारपीट का आरोप

हाल ही में खबर आई थी कि अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुंबई के सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. 12 जून को पुलिस ने अरमान को उनके लोनावला स्थित बंगले से गिरफ्तार किया

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया था मारपीट का आरोप
अरमान कोहली (Photo Credits : Twitter)

हाल ही में खबर आई थी कि अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुंबई के सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. आईपीसी सेक्शन 323, 326, 504 और 506 के तहत पुलिस ने यह केस दर्ज किया था. जब नीरू ने यह कंप्लेंट लिखवाई थी, उसके बाद से ही अरमान कोहली फरार चले रहे थे. 12 जून को पुलिस ने अरमान को उनके लोनावला स्थित बंगले से गिरफ्तार कर लिया. ऐसी भी खबरें आ रही थी कि अरमान नीरू को मैसेज कर माफी मांग रहे थे और उनसे शादी करने का वादा भी कर रहे थे.

नीरू ने बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि फाइनेन्शियल प्रॉब्लम्स के कारण अरमान और उनकी लड़ाई हुई थी जिसके बाद अरमान ने उन्हें गालियां दी और उनके साथ मारपीट भी की. नीरू को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. नीरू ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बतया था कि वह अरमान के साथ पिछले 3 तीन साले से रिलेशनशिप में थी. अगर अरमान को दोषी पाया जाता है तो उन्हें 7 साल की सजा हो सकती है.

अगर अरमान कोहली की बात करें तो उन्हें 'विरोधी', 'जानी दुश्मन' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है. वह 'बिग बॉस' सीजन 7 में भी नजर आए थे. इस शो में अरमान और तनीषा मुख़र्जी की नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2018 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).