बॉलीवुड

'Tiger 3' में सलमान खान के लिए पहली बार गाएंगे अरिजीत सिंह

गायक अरिजीत सिंह और सुपरस्टार सलमान खान के बीच विवाद खत्‍म हो गया है. अब अरिजीत 'टाइगर 3' में अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे. वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने 'टाइगर 3' के दो गानों के लिए अरिजीत को चुना है.

'Tiger 3' में सलमान खान के लिए पहली बार गाएंगे अरिजीत सिंह
Salman Khan (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 19 अक्टूबर : गायक अरिजीत सिंह और सुपरस्टार सलमान खान के बीच विवाद खत्‍म हो गया है. अब अरिजीत 'टाइगर 3' में अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे. वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने 'टाइगर 3' के दो गानों के लिए अरिजीत को चुना है. अरिजीत का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' सोमवार को रिलीज होगा. यह एक डांस नंबर है जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ हैं. वहीं दूसरा गाना एक रोमांटिक ट्रैक है जो दर्शकों और प्रशंसकों के दिलों को छू जाएगा.

निर्देशक मनीष शर्मा ने कहा, “हम 'लेके प्रभु का नाम' के अगले सप्ताह रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते. यह एक अनोखा पार्टी ट्रैक है और इसमें सलमान के स्वैग के साथ अरिजीत की आवाज का होना खास है. साथ ही कैटरीना की सुंदरता इसे हर किसी को नाचने पर मजबूर करने का परफेक्ट फॉर्मूला बनाती है.'' यह भी पढ़ें : Litton Das Fifty: सलामी बल्लेबाज तंज़ीद हसन के बाद लिटन दास ने भी ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया को तीसरे विकेट की तलाश

संगीत निर्देशक प्रीतम ने कहा, “यह एक ऐसा सहयोग है जो मैं होने की प्रतीक्षा कर रहा था. सलमान खान सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं और अरिजीत सिंह हमारी पीढ़ी के शीर्ष गायक हैं. इन दोनों दिग्गजों का एक गाने के लिए एक साथ आना लंबे समय से अपेक्षित था और हम रोमांचित हैं कि यह 'टाइगर 3' के लिए हो रहा है.'' 'टाइगर 3' इसी साल 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).