विराट कोहली के बाद क्रिकेट के मैदान में उतरी वाइफ अनुष्का शर्मा, टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में Viral हुई ये Photos

अनुष्का शर्मा जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी. इंडियन नेशनल वीमेन्स क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन पर बन रही इस फिल्म के लिए अनुष्का कड़ी मेहनत भी कर रही हैं.

अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फिल्म 'जीरो' (Zero) में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था और अब वो जल्द ही एक स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म (Sports Biopic Film) में नजर आएंगी. इंडियन नेशनल वीमेन्स क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म में अनुष्का उनका मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए अनुष्का ने तैयारियां भी शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर अनुष्का की लेटेस्ट फोटोज वायरल (Viral) हो रही है जिसमें वो क्रिकेट यूनिफार्म में मैदान में खड़ी नजर आ रही हैं. उस दौरान उनके साथ झूलन गोस्वामी भी मौजूद थी. अनुष्का यहां उनसे क्रिकेट के टिप्स ले रही हैं.

साथ ही झूलन गोस्वामी के स्टाइल और उनके अंदाज की बारीकियां भी सीख रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए अनुष्का इडेन गार्डन (Eden Garden) में प्रैक्टिस कर रहीं थी. उन्होंने झूलन के साथ एक टीजर भी शूट किया है जिसके बाद वो यहां पहुंची थी.

इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित जॉय करेंगे. झूलन गोस्वामी को चकदहा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर थी और अब कयास लगाया जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल भी 'चकदहा एक्सप्रेस' ही रखा जा सका है.

ये भी पढ़ें: Photo: वेस्टइंडीज को पहले मैच में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस तरह की मौज-मस्ती, अनुष्का भी हुई शामिल

2018 के बाद से ही बॉलीवुड से ब्रेक पर चल रहीं अनुष्का इस फिल्म के साथ अपनी वापसी करेंगी. इसी के साथ वो फिल्म 'पानी' (2020) में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ नजर आएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

क्या प्रेग्नेंट हैं 'बालिका वधू' फेम अविका गौर? पैपराजी के सामने 'उल्टी' करने वाला वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने बताया 'प्रैंक' (Watch Video)

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\