बॉलीवुड

केरल की महिला ने अनुराधा पौडवाल को बताया अपनी मां, भड़कीं सिंगर ने कहा- बकवास की बातों पर मुझे सफाई नहीं देना

केरल की एक 45 वर्षीय महिला ने भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज करते हुए कहा था कि वो ही उनकी असली मां हैं. अपने इस दावे के साथ उन्होंने कोर्ट में अनुराधा से 50 करोड़ रूपए की मांग भी की है. इस मामले को लेकर अनुराधा पौडवाल ने अब चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है.

केरल की महिला ने अनुराधा पौडवाल को बताया अपनी मां, भड़कीं सिंगर ने कहा- बकवास की बातों पर मुझे सफाई नहीं देना
अनुराधा पौडवाल (Photo Credits: PTI)

केरल (Kerala)  की एक 45 वर्षीय महिला ने हाल ही में ये दावा करके सभी को हैरान कर दिया कि सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) उनकी असली मां हैं. करमाला मोडेक्स (Karmala Modex) नाम की उस महिला ने कोर्ट में केस करके अनुराधा से 50 करोड़ रूपए की मांग की थी. इस मुद्दे ने जहां सभी को चौंका दिया वहीं अब खुद अनुराधा पौडवाल ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अनुराधा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं इन बकवास की बातों पर सफाई नहीं देना चाहती. ये मेरे आत्म-सम्मान के खिलाफ है. मेरी चिंता करने के लिए धन्यवाद."

ये भी पढ़ें: केरल की महिला का हैरान कर देने वाला दावा, अनुराधा पौडवाल को बताया अपनी मां, केस दर्ज कर मांगे 50 करोड़ रूपए

इस मामले को लेकर अनुराधा पौडवाल की प्रवक्ता ने कहा, "ये महिला (करमाला) पागल है. अनुराधा की बेटी कविता का जन्म 1974 में हुआ था. इस महिला के दावे झूठे हैं . ये महिला अनुराधा के पति का जिक्र कर रही है लेकिन इसे इतना भी नहीं पता कि कुछ ही समय पहले इनका देहांत हो गया था. अगर वाकई करमाला अनुराधा की बेटी हैं तो उन्हें पैसे देने चाहिए ना कि उनसे 50 करोड़ रूपए की मांग करनी चाहिए."

आपको बता दें कि थिरुवानान्थापुरम (Thiruvananthapuram) की रहने वाली करमाला ने जिला परिवार न्यायालय (District Family Court) में अपना दावा करते हुए अनुराधा के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज कराया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2020 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).