कनाडा में चलेगा Anupam Kher के अभिनय का जादू, कैलगिरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आजकल एक ऐसे किरदार में डूबे हुए हैं जो न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी गहरा असर छोड़ने वाला है. उन्होंने शनिवार को बताया कि उनकी अपकमिंग कनाडाई फिल्म 'कैलोरी' की स्क्रीनिंग 'कैलगैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में होगी.

मुंबई, 20 सितंबर : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आजकल एक ऐसे किरदार में डूबे हुए हैं जो न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी गहरा असर छोड़ने वाला है. उन्होंने शनिवार को बताया कि उनकी अपकमिंग कनाडाई फिल्म 'कैलोरी' की स्क्रीनिंग 'कैलगैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में होगी. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह सरदार की वेशभूषा में ढलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत अनुपम के मेकअप रूम से होती है.

अनुपम ने कैप्शन में लिखा, "एक अभिनेता के रूप में कुछ खास किरदारों में सिर्फ बाहरी रूप ही नहीं, बल्कि अंदरूनी शांति और मजबूती भी लानी पड़ती है. ऐसा ही मैंने कनाडाई फिल्म 'कैलोरी' में किया. इसकी पहली आधिकारिक स्क्रीनिंग मशहूर 'कैलगिरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' 'सीआईएफएफ' में हो रही है. मुझे अफसोस है कि मैं खुद वहां मौजूद नहीं हूं, लेकिन मेरी शुभकामनाएं हमेशा मेरी पूरी टीम के साथ हैं. जय हो." अनुपम के पोस्ट करने के बाद वीडियो को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं, जहां लोग उनकी बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "सर, आपका हर किरदार एक प्रेरणा है." हालांकि अभिनेता की फिल्म के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, यह भी पढ़ें : मशहूर सॉन्गराइटर Brett James की प्लेन क्रैश में मौत, Grammy Award Winner की मौत से इंडस्ट्री में शोक; अमेरिका के Franklin में हुआ हादसा

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्में 'मेट्रो इन दिनों', 'द बंगाल फाइल्स' और 'तन्वी द ग्रेट' हैं. इसके अलावा, वह जल्द ही प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. अभी फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है. इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी करेंगे और इसे मायथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. अनुपम खेर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने प्रभास, डायरेक्टर हनु राघवपुडी, और सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी के साथ तीन तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म में मैं भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास के साथ काम कर रहा हूं. इस फिल्म का निर्देशन प्रतिभाशाली हनु राघवपुडी कर रहे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Mann Ki Baat: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सूची, पीएम मोदी ने मान की बात में विदेशी टीमों में खेल रहे प्लेयर की तारीफ की; VIDEO

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\