मनोरंजन

कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे के लिए इस अभिनेता ने किया इमोशनल ट्वीट, कहा - वो मेरी हीरो हैं

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों कैंसर का इलाज करवाने के लिए लंदन गई हुई हैं. सोनाली के फैन्स और करीबी दोस्त उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.रविवार को इस अभिनेता ने सोनाली बेंद्रे के लिए एक भावुक ट्वीट किया

कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे के लिए इस अभिनेता ने किया इमोशनल ट्वीट, कहा - वो मेरी हीरो हैं
सोनाली बेंद्रे (Photo Credits : Instagram)

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों कैंसर का इलाज करवाने के लिए लंदन गई हुई हैं. सोनाली के फैन्स और करीबी दोस्त उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.रविवार को अभिनेता अनुपम खेर ने सोनाली बेंद्रे के लिए एक भावुक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि, " मैंने सोनाली के साथ कुछ फिल्में की हैं. हम मुंबई में भी कई बार मिले हैं. वह एक बहुत अच्छी इंसान है पर पिछले 15 दिनों में मुझे न्यूयॉर्क में उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिला. मैं बहुत आसानी से कह सकता हूं कि वो मेरी हीरो हैं."

शनिवार को सोनाली ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट किया था. उन्होंने एक विडियो शेयर किया था जिसमें उनकी और उनके बेटे रणवीर की कुछ तस्वीरें थी. उन्होंने लिखा था कि, "रणवीर! मेरा सूरज, मेरा चांद, मेरे तारे, मेरा आसमान.. अच्छा शायद मैं थोड़ा मेलोड्रामेटिक हो रही हूं पर तुम्हारे 13वें जन्मदिन पर मुझे यह जरुर कहना चाहिए. अब तुम एक टीनेजर हो गए हो. इस बात पर विश्वास करने के लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए. मैं तुम्हें यह नहीं बता सकती हूं कि मुझे तुम पर कितना गर्व है.... तुम्हारी बुद्धि पर, तुम्हारे ह्यूमर पर , तुम्हारी ताकत पर,तुम्हारी काइंडनेस पर और तुम्हारी शैतानियों पर भी. जन्मदिन की शुभकामनाएं. यह तुम्हारा पहला जन्मदिन है जब मैं तुम्हारे साथ नहीं हूं. मैं तुम्हे बहुत मिस कर रही हूं. ढेर सारा प्यार."

सोनाली काफी हिम्मत से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं. कैंसर ट्रीटमेंट के बीच वह समय समय पर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2018 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).