अंकिता लोखंडे को बॉयफ्रेंड ने बेहद रोमांटिक अंदाज में किया प्रोपोज, मिला ये जवाब

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. अंकिता के बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने उन्हें प्रोपोज करके उनके आगे शादी का प्रस्ताव रखा है. विक्की के इस प्रोपोजल का जवाब देते हुए अंकिता ने ट्विटर पर फूट शेयर करके लिखा कि वो इस बारे में सोचेंगी. सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक फोटोज देखकर लोग भी खुश हैं.

अंकिता लोखंडे (Photo Credits: Twitter)

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है. उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) ने उन्हें प्रोपोज करते हुए उनके आगे शादी का प्रस्ताव रखा है. सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अंकिता ने उनके साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर की है. इस फोटो में विक्की घुटनों पर बैठकर अंकिता से उनका हाथ मांगते हुए नजर आए.

अंकिता ने इसके अलावा अन्य कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें इन दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली. इन फोटोज को शेयर करके अंकिता ने लिखा, "मैं इस बारे में सोचूंगी." इन तस्वीरों में ये दोनों किसी पार्क में जिम वाले कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

इंटरनेट पर इन दोनों की ये फोटोज अब वायरल (viral) भी हो रही हैं. आपको बता दें कि विक्की पेशे से एक बिजेसमैन हैं और बीते काफी समय से अंकिता को डेट कर रहे हैं. पिछले साल इनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ये दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए. बताया गया कि वो वीडियो किसी शादी समारोह का है.

ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को सरेआम किया Kiss, देखें ये Viral Video

कयास ये भी लगाया जा रहा है कि अंकिता और विक्की इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि अंकिता ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है. हाल ही में अंकिता ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

\