आम्रपाली दुबे-निरहुआ के गाने 'Phagua Mein Fatata Jawani' ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा Video
इस गाने में आम्रपाली दुबे अपने बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं
भोजपुरी जगत की जानीमानी जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का न्यू सॉन्ग इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. उनका नया गाना 'फगुआ में फटाफट जवानी' (Phagua Mein Fatata Jawani) इंटरनेट पर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने में आम्रापाली दुबे अपने बेहद हॉट और सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं. अपने इसी अंदाज से फैंस को अपनी और आकर्षित करने वाली आम्रपाली अपने इस गाने में भी अपने जलवे बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं.
गाने में आम्रपाली ने ब्लू कलर का ब्लाउज पहना हाउ है तो वहीं दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ डेनिम जीन्स में नजर आए. इस गाने में ये दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यूट्यूब पर इस सॉन्ग को अब तक 17 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसकी व्यूअरशिप भी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है.
इस गाने को प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने मिलकर गाया है तो वहीं इसके बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं. इस फिल्म का म्यूजिक को मधुकर आनंद ने दिया है.
आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली का पहला ऐसा गाना नहीं है जिसे दर्शकों ने इतना पसंद किया. इसके पहले उनका गीत 'गोरी तोहार कमर लचकुउआ' भी इंटरनेट पर काफी हिट हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

