Bhojpuri Film Maa Ki Ladli: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपनी आने वाली फिल्म 'मां की लाडली' की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर क्लैप बोर्ड के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस फिल्म का निर्देशन रवि सिन्हा कर रहे हैं. तस्वीर में, आम्रपाली दुबे को 'मां की लाडली' के क्लैप बोर्ड को पकड़े हुए देखा जा सकता है. उन्होंने हरे रंग की पोशाक पहनी हुई है और वे मुस्कुरा रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "शुभ आरंभ. मां की लाडली. रवि सिन्हा द्वारा निर्देशित. Bhojpuri Holi Song 2025: अंकुश राजा का ‘देवरा से दिलवा लागल बा’ यूट्यूब पर धमाल, 2 मिलियन व्यूज के साथ वायरल (Watch Video)
'मां की लाडली' एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी एक ऐसी मां और बेटी के बारे में है जिनके बीच गहरा रिश्ता है. फिल्म में आम्रपाली दुबे मां की भूमिका निभा रही हैं. आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'पटना से पाकिस्तान' और 'बम बम बोल रहा है काशी' शामिल हैं.
भोजपुरी फिल्म 'मां की लाडली' की शूटिंग हुई शुरु:
View this post on Instagram












QuickLY