बॉलीवुड

हो गया ऐलान इस दिन से शुरू होगा अमिताभ बच्चन का सबसे चर्चित शो केबीसी

केबीसी 11 की शुरुआत होने जा रही हैं. ऐसे में अमिताभ बच्चन एक बार फिर सामने आए हैं और अपने नए सीजन बारे में बात कर रहे हैं.

हो गया ऐलान इस दिन से शुरू होगा अमिताभ बच्चन का सबसे चर्चित शो केबीसी
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के मशहूर शो केबीसी (Kaun Banega Crorepati) का हर साल फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में इस साल भी महानायक अपना के महा शो लेकर आने वाले हैं. पिछले कुछ समय से केबीसी (KBC) के इस 11 सीजन के पोस्टर और टीजर सामने आ चुके हैं. लेकिन अब इसके टेलीकास्ट (Telecast) की तारीख भी सामने आ चुकी है. महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद ही नए सीजन की तारीख का खुलासा करते हुए बताया कि ये शो 19 अगस्त से रात 9 बजे शुरू होने जा रहा हैं.

अमिताभ बच्चन का एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें वो हॉट सीट के पास खड़े होकर कहते हैं कि हॉट सीट पर बस इंतजार कर रहे हैं आपका, आप भी बस तैयार हो जाइए.

 

View this post on Instagram

 

The Hotseat awaits! @amitabhbachchan returns with a new season of #KBC, 19th August at 9 PM.

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

आपको बता दे कि पिछले 19 सालों से चल रहे केबीसी का ये 11 सीजन है. ये शो बिग बी के दिल के बेहद ही करीब है. इस शो का पहला सीजन अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया था. कहा जाता है कि ये शो अमिताभ बच्चान के काफी लकी रहा. क्योंकि इससे पहले अमिताभ बच्चन के करियर की गाड़ी मुश्किल में फंसी हुई थी. लेकिन इस शो के बाद ही बिग बी ने एक बार सफलता की सीढियां चढ़ना शुरू कर दिया.

वैसे केबेसी के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था लेकिन वो सीजन लोगों के बीच पॉपुलर नहीं हो पाया. जिसके बाद से अमिताभ बच्चन ही इससे जुड़े हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).