बॉलीवुड

Troll: क्या KRK को ट्विटर पर वेलकम करके बिग बी ने लिया आमिर खान से पंगा?

सोशल मीडिया पर कमाल खान का स्वागत करना पड़ा बिग बी को महंगा, ये रही जानकारी

Troll: क्या KRK को ट्विटर पर वेलकम करके बिग बी ने लिया आमिर खान से पंगा?
अमिताभ बच्चन, कमाल खान और आमिर खान (Photo Credits: Instagram/Youtube)

अमिताभ बच्चन ने सोमवार को सोशल मीडिया के कंट्रोवर्शियल किंग कमाल रशीद खान का ट्विटर पर स्वागत किया. कमाल की ट्विटर वापसी पर अमिताभ ने उन्हें वेलकम करते हुए कहा. “कमाल खान, जिन्हें कोई रोक नहीं सकता और जो साफ बात करने में विश्वास रखते हैं, बिना किसी तामझाम के, अब ट्विटर पर लौट आए हैं. अपनी सीट बेल्ट बांध लें.”

इतना ही नहीं, अमिताभ के अलावा  उनके बेटे अभिषेक बच्चन और साथ ही राकेश रोशन, निर्देशक मिलाप झवेरी, राम गोपाल वर्मा, दिलजीत दोसांझ ने भी कमाल का ट्विटर पर स्वागत किया.

अब देखने वाली बात ये है कि केआरके को ट्विटर पर वेलकम करने के चलते लोग अमिताभ को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि ऐसा करके बिग बी ने फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ से अपने को-स्टार आमिर खान से पंगा ले लिया है.

आपको याद दिला दें कि केआरके को ट्विटर से हटवाने में आमिर खान का बड़ा हाथ बताया जाता है. कमाल ने आमिर की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की स्टोरी प्लॉट को इंटरनेट पर लीक कर दिया था जिसके बाद ट्विटर इंडिया ने उनका अकाउंट ससपेंड कर दिया था.

बिग बी के ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों ने ये भी कहा कि बच्चन जैसे कलाकार केआरके के बारे में ट्वीट करके अपना लेवल गिरा रहे हैं और ये सब महज फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).