बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने चुकाया UP के किसानों का इतने करोड़ का कर्ज, मुंबई आने का दिया न्योता

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने किसानों को मुंबई बुलाने के लिए ट्रेन की पूरी कोच भी बुक कराई है

अमिताभ बच्चन ने चुकाया UP के किसानों का इतने करोड़ का कर्ज, मुंबई आने का दिया न्योता
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: अमिताभ बच्चन ब्लॉग)

अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि वो उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे. अब मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया कि अपने फैसले के मुताबिक, बिग बी ने उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों का तकरीबन 4 करोड़ का कर्ज चुकाया. इसके लिए उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से वन टाइम सेटलमेंट प्लान की डील करके सभी कर्ज को एक बार में चुकाने का फैसला किया.

मुंबई मिरर कि खबर के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने 70 किसानों को मुंबई आकर बैंक से अपने कर्ज के भुगतान का लैटर लेने का आमंत्रण भी दिया. बताया गया की 26 नवंबर को बिग बी अपने दफ्तर पर खुद इन लेटर्स को वितरित करेंगे. इसी के साथ बिग बी के किसानों के लिए ट्रेन का पूरा कम्पार्टमेंट बुक कर लिया ताकि वो सभी किसान आराम से मुंबई तक यात्रा कर सकें.

ये भी पढ़ें: UP के 850 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ बच्चन, देने होंगे इतने करोड़ रुपए

आपको बता दें की इसके पहले भी बिग बी ने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था. इसी के साथ उन्होंने लाइन ऑफ कण्ट्रोल में अपनी जान गंवा चुके 44 सेना के जवानों के परिवारवालों को आर्थिक सहायता भी पहुंचाई थी.

बात करें अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल लाइफ की तो हाल ही में उन्होंने अपने पोपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' की शूटिंग पूरी की. इसी के साथ उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' रिलीज हुई जिसे बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पोंस मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).