अमिताभ बच्चन एक बार फिर दे रहे हैं करोड़पति बनने का मौका, ऐसे उठाएं फायदा
अमिताभ बच्चन के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने सबसे चर्चित और पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. अपने इस शो से लोगों को मामलाल करने वाले बिग बी (Big B) का ये शो से नया प्रोमो आज सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है. प्रोमो वीडियो में अमिताभ उन सभी लोगों को दोबारा कोशिश करने की सलाह दे रहे हैं जो लोग अपनी जिंदगी में हार मान रहे हैं.
सोनी टीवी (Sony TV) पर प्रसारित किए जाने वाले इस शो के प्रोमो को देखकर एक बार फिर फैंस उत्साह से भर गए हैं. इस नए प्रोमो को सोनी टीवी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है.
वीडियो में बिग बी कह रहे हैं, "1 मई रात 9 बजे शुरू होंगे मेरे सवाल और केबीसी रजिस्ट्रेशन, सिर्फ सोनी टीवी पर."
आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने दर्शक और पाठकों से शेयर करते हुए अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि 'केबीसी' (KBC) का सफर साल 2000 में शुरू हुआ था. आज 2019 है और इन वर्षों में शो ने 2 साल गैप लिया. शो के साथ 17 साल उनके लिए अतुलनीय है.
इसी के साथ उन्होंने बताया था कि इस बार इस शो के लिए वो कलात्मक और तकनीकी रूप से नए पहलुओं पर काम कर रहे हैं.
इस शो से अब तक कई सारी लोगों ने अपनी सूझबूझ और ज्ञान के दम पर पैसे जीते हैं और अब इस शो के नए सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को यहां अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

