KBC के सेट पर पहुंचा ये ठग, सोशल मीडिया पर बिग बी के साथ सेल्फी शेयर करके कहा 'सॉरी'
अमिताभ बच्चन के सबसे पॉपुलर टीवी शो के सेट पर इस ठग ने अपनी एंट्री मारी और फिर कुछ इस तरह से उन्हें परेशान करने लगा
अमिताभ बच्चन के सबसे चर्चित टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर हाल ही में आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे. शो के सेट पर आमिर ने बिग बी के साथ खूब मस्ती की. बता दें कि इस फिल्म के साथ ही पहली बार आमिर और अमिताभ एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. ऐसे में इस फिल्म को लेकर ये दोनों जोरों शोरों से प्रचार में लगे हुए हैं.
आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस शो के सेट से बिग बी के साथ फोटो शेयर की है. फोटो को शेयर करके आमिर ने कैप्शन दिया, "काफी मजेदार दिन था. अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी की शूटिंग पूरी की. यहां बहुत मजा आया. सर, इतनी सारी रिक्वेस्ट के लिए माफ़ी चाहूंगा. खुद को रोल नहीं पाया."
What an exciting day I have had! Just finished shooting for KBC with Mr.Bachchan. Had so much fun. Sir, sorry for all my requests! Couldnt control myself!@SrBachchan pic.twitter.com/6r3ebz3S9F
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 25, 2018
ये भी पढ़ें: Twitter Reacts: ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ ट्रेलर से निराश हुए फैंस, इंटरनेट पर छाए ये मीम्स
आमिर द्वारा शेयर की गई इस सेल्फी में वो बिग बी के साथ स्माइल करते हुए नजर आए. आपको बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म में आमिर और अमिताभ के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख ने भी काम किया है. फिल्म के ट्रेलर को इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पोंस मिला जिसके बाद सभी को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

