मनोरंजन

XXX Uncensored : ऋत्विक धनजानी की वेब सीरीज के इस Video को देख उड़ जाएंगे आपके होश

ALTBalaji की युवा प्रेमकाव्य X.X.X ने अनोखी रणनीति बनाई है जिसके तहत मध्यरात्रि में टिड्बिट जारी करने की योजना बनाई गयी है.

XXX Uncensored : ऋत्विक धनजानी की वेब सीरीज के इस Video को देख उड़ जाएंगे आपके होश
वेब सीरीज 'xxx' का एक दृश्य (Photo Credits : Youtube)

ALTBalaji की युवा प्रेमकाव्य X.X.X ने अनोखी रणनीति बनाई है जिसके तहत मध्यरात्रि में टिड्बिट जारी करने की योजना बनाई गयी है. आधी रात में जारी की जाने वाली इन टिड्बिट वीडियो में AltBalaji की X.X.X श्रृंखला से बोल्ड सीक्वेंस की झलक दर्शको के साथ साझा की जाएंगी. चूंकि यह युवाओं पर आधारित और अनसेंसर्ड शो है इसिलए इन वीडियो को मध्यरात्रि में जारी किया जाएगा. बहुप्रत्याशित वेब श्रृंखला का पहला वीडियो रिलीज हो गया है जिसमें ऋत्विक धंजानी और कायरा दत्त हॉट और अनसेंसर्ड अवतार में नज़र आ रहे है.

ALTBalaji की यह वेब श्रृंखला यक़ीनन दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर के उन्हें श्रृंखला के प्रति उत्साहित कर देगी जिसका नमूना ट्रेलर में भी देखने मिला. पांच धमाकेदार कल्पनाओं के साथ श्रृंखला की कहानियों में दिलचस्प और मज़ेदार मिश्रण देखने मिलेगा.

ALTBalaji ने अत्याधुनिक ओरिजिनल कंटेंट के साथ खुद के लिए एक जगह बना ली है. देव डी और रागिनी एमएमएस जैसे बोल्ड और समकालीन शो के लिए प्रसिद्ध, ALTBalaji एक बार फिर दिलचस्प श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए तैयार है जो निश्चित रूप से युवाओं के दिलों अपनी जगह बनाने में क़ामयाब होगा.

ALTBalaji समय-समय पर अपनी दमदार कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते आये है. अपने बोल्ड और समकालीन विषयों के लिए प्रसिद्ध, ALTBalaji एक ओर दिलचस्प विषय पेश करने के लिए तैयार है जिसे यक़ीनन युवाओं द्वारा पसंद किया जाएगा.

केन घोष द्वारा निर्देशित इस वेब श्रृंखला में शांतनु महेश्वरी, ऋत्विक धंजानी, कायरा दत्त, अंकित गेरा, अपर्णा शर्मा, अपर्णा बाजपेई, आधार मलिक, फ्लोरा सैनी, पर्यान्का तलोकदार, वंदना खट्टर, मेहेरज़न माज़दा और स्नेहा अरुण जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे. वेब श्रृंखला 27 सितंबर से AltBalaji ओरिजिनल पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).