मनोरंजन

अनु मलिक को लेकर सिंगर अलीशा चिनॉय का बड़ा बयान, कहा- उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सच हैं

हाल ही में अनु मलिक पर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. साथ ही दो और अज्ञात महिलाओं ने भी उन पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं. इसके बाद अनु मलिक ने 'इंडियन आयडल 10' के जज के पद को छोड़ दिया है.

अनु मलिक को लेकर सिंगर अलीशा चिनॉय का बड़ा बयान, कहा- उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सच हैं
अलीशा चिनॉय और अनु मलिक (Photo Credits: Wikimedia Commons)

हाल ही में अनु मलिक पर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. साथ ही दो और अज्ञात महिलाओं ने भी उन पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं. इसके बाद अनु मलिक ने 'इंडियन आयडल 10' के जज के पद को छोड़ दिया है. खबरों की माने तो चैनल ने खुद ही उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया है. अनु मलिक ने सभी आरोपों को नकार दिया है और उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. अब सिंगर अलीशा चिनॉय ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि अनु मलिक पर लगे सारे आरोप सच हैं.

डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के अनुसार सिंगर अलीशा चिनॉय ने कहा है कि अनु मलिक के बारे में कही गई एक एक बात बिल्कुल सच हैं. इसके अलावा अलीशा चिनॉय ने सभी महिलाओं को सपोर्ट किया है जिन्होंने यौन उत्पीड़न के मामलों के बारे में खुलकर बात की है.

यह भी पढ़ें: -  #MeToo: अब इस सिंगर ने भी अनु मलिक पर लगाया आरोप, कहा- काम देने के बदले में की थी Kiss की डिमांड

बता दें कि कई साल पहले अलीशा चिनॉय ने भी अनु मलिक पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. इस घटना की वजह से उन्हें काफी मानसिक तनाव भी हुआ था. यह मामला कोर्ट तक भी गया था. अदालत ने अलीशा के समर्थन में अपना फैसला सुनाया था. बाद में अलीशा और अनु मलिक ने  रियलिटी शो 'इंडियन आइयल' को साथ में जज किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).