आलिया भट्ट की बहन साक्षी भट्ट बंधी शादी के बंधन में, देखें तस्वीरें
साल 2018 में सोनम कपूर, आनंद आहुजा और दीपिका, रणवीर जैसे कलाकार शादी के बंधन में बंधे. नए साल की शुरुआत के साथ ही आलिया भट्ट की बहन साक्षी भट्ट (Sakshi Bhatt) और मजाहिर शादी के बंधन में बंध गए...
साल 2018 में सोनम कपूर, आनंद आहुजा और दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे कलाकार शादी के बंधन में बंधे. नए साल की शुरुआत के साथ ही आलिया भट्ट की बहन साक्षी भट्ट (Sakshi Bhatt) और मजाहिर शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई. इस शादी में बॉलीवुड के एक्टर्स और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए. साक्षी और मजाहिर की शादी मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई. आपको बता दें साक्षी मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt)और नीलिमा भट्ट (Nilima Bha की बेटी हैं. इस शादी में पूरा भट्ट परिवार मौजूद था. बहन की शादी पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) दोनों बहुत खुश नजर आईं. दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की. आइए आपको दिखाते कुछ तस्वीरें
View this post on Instagram
Look! I can on occasion also do (off) white ; ) #familytime #weddingbells
बहन की शादी में आलिया भट्ट पूरा वक्त सुर्खियों में रहीं, उन्होंने अपने पापा मेहश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इस शादी में अक्षय कुमार, शाह रुख खान, रेखा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, आमिर खान, अनिल कपूर, इमरान हाशमी जैसे कई एक्टर्स ने शिरकत की. वहीं पूरी शादी में रणबीर कपूर कहीं दिखाई नहीं दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

