Alia Bhatt ने दिखाई थाईलैंड में मनाई छुट्टियों की झलक, बीच पर आराम करती नजर आईं

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने परिवार के साथ नए साल 2025 का जश्न थाईलैंड में मनाया था. अभिनेत्री छुट्टियों की तस्वीरों को प्रशंसकों के साथ लगातार साझा कर रही हैं.

Alia Bhatt (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 11 जनवरी : अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने परिवार के साथ नए साल 2025 का जश्न थाईलैंड में मनाया था. अभिनेत्री छुट्टियों की तस्वीरों को प्रशंसकों के साथ लगातार साझा कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक मनमोहक फोटो शेयर की, जिसमें वह बीच पर आराम करती नजर आईं.

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बीच पर सनबाथ लेती नजर आईं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप आराम करने आए थे, लेकिन अब आप अपनी आसान सी बीच फोटो ले रहे हैं." आलिया ने हाल ही में छुट्टियों की कुछ और तस्वीरें पोस्ट की थीं. तस्वीरों में वह पानी के अंदर मस्ती करती नजर आई थीं. आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ मस्ती करते हुए और अपने खाली समय में वर्कआउट करते भी कैमरे में कैद हुईं. यह भी पढ़ें : असम के इतिहास और परंपराओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए यूट्यूबर ने मांगी माफी

अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ लिखा, "अगर आपने बीच की तस्वीर पोस्ट नहीं की, तो क्या आप छुट्टी पर गए थे? यादों के लिए धन्यवाद." परिवार के साथ थाईलैंड छुट्टियां मनाने पहुंचीं अभिनेत्री के साथ पति रणबीर कपूर, बेटी राहा कपूर, सास नीतू कपूर, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आईं.

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक्शन से भरपूर जासूसी-ड्रामा ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और ईनार हेराल्डसन भी अहम भूमिका में है. आलिया के पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है. फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे. निर्माताओं ने पिछले साल जनवरी में फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी