Video: आलिया भट्ट ने चिट्ठी लिखकर अपनी बहन से मांगी माफी, आंखों से छलके आंसू
आलिया भट्ट ने एक चिट्ठी लिखकर अपनी बहन शाहीन से माफी मांगी है. उन्होंने शाहीन से कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें इतनी तकलीफों का सामना करना पड़ा है
आलिया भट्ट ने एक चिट्ठी लिखकर अपनी बहन शाहीन से माफी मांगी है. उन्होंने शाहीन से कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें इतनी तकलीफों का सामना करना पड़ा है. आलिया कहती है कि वह अपनी बहन को कभी समझ नहीं पाई. जब उन्होंने अपनी बहन की किताब पढ़ी तब उन्हें उनकी परेशानियों के बारे में पता लगा. आलिया ने एक चिट्ठी लिखी और उन्हें भावुक होते हुए भी देखा गया. आलिया ने खुद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. बता दें कि आलिया की बड़ी बहन शाहीन को इन्सोम्निया डिसऑर्डर है. जब आप आलिया द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखेंगे, तब आप भी भावुक हो जाएंगे.
आलिया ने इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, "डियर शाहीन." आप भी नजर डालिए इस वीडियो पर:-
शाहीन को लेकर आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हाल ही में शाहीन ने परिवार को अपनी डिप्रेशन की समस्या के बारे में बताया है. उन्हें इन्सोम्निया डिसऑर्डर है और वह थेरेपी ले रही हैं.
यह भी पढ़ें :- Omg: आलिया भट्ट ने इस बात को लेकर अर्जुन कपूर को कह दिया ‘जस्ट गेट लॉस्ट’
वर्कफ्रंट पर देखा जाए तो आलिया को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इस फिल्म में रणबीर कपूर, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. अयान मुखर्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

