सलमान खान और 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर के बीच हुआ झगड़ा? जानें सच्चाई
सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई दर्ज की है
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) अपनी रिलीज के पहले दिन ही धमाकेदार ओपनिंग को लेकर चर्चा में है. इसी बीच अब मीडिया में ये खबरें भी वायरल (viral) हो रही हैं कि फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया है जिसके कारण दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है.
अब इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए और सच्चाई बताते हुए अली अब्बास जफर ने कहा सलमान उनके बड़े भाई जैसे हैं. मीडिया में चल रही खबरें बिलकुल गलत और बेबुनियाद हैं. सलमान ने हमेशा से उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह ही बर्ताव किया है.
मीडिया में रिपोर्ट्स पढ़ने को मिली थी कि फिल्म की एडिटिंग को लेकर सलमान और अली के बीच नाराजगी चल रही है. कहा गया कि इस बात को लेकर दोनों के बीच तनाव जारी है. लेकिन अब खुद अली ने इन सभी खबरों का खंडन किया है. आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' (Bharat) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 42.3 करोड़ की कमाई की है.
इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आए. फिल्म में जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और तब्बू ने भी काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

