बॉलीवुड

अक्षय कुमार को हिंदुजा अस्पताल से निकलते समय मीडिया ने किया स्पॉट, क्या है माजरा? See Pics

बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार को आज मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल से निकलते समय मीडिया ने स्पॉट किया. अक्षय यहां काफी सीरियस मूड में नजर आ रहे थे. अस्पताल से निकलते समय ने अक्षय ने मीडिया से बातचीत नहीं की. हालांकि पापराजी ने इस दौरान उन्हें क्लिक जरूर किया.

अक्षय कुमार को हिंदुजा अस्पताल से निकलते समय मीडिया ने किया स्पॉट, क्या है माजरा? See Pics
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी कहे जानेवाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को आज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) से निकलते समय मीडिया ने स्पॉट किया. पीले रंग की हूडी पहने अक्षय आज शाम को अस्पताल पहुंचे थे जिसकी खबर मीडिया को लग गई. अक्षय ने यहां मीडिया से बातचीत नहीं की लेकिन पापाराजी ने उन्हें अस्पताल से निकलते समय क्लिक किया. अक्षय यहां क्यों आए थे ये बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. ये भी पढ़ें: फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी कृति सेनन, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने ट्वीटर पर शेयर की जानकारी

सूत्रों के अनुसार, डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसे में अक्षय उनसे मिलने और उनका हाल जानने यहां आए हुए थे. अब क्या वाकई डिंपल अस्पताल में भर्ती हैं? इस बात को लेकर ना ही डिंपल और ना ही उनकी टीम की ओर से कोई जानकारी सामने आई है.

अक्षय कुमार (Photo Credits: Yogen Shah)

आज मीडिया में आई अक्षय की लेटेस्ट फोटोज में वो सीरियस मूड में अस्पताल से बाहर निकलते दिख रहे हैं. इस फोटो पर डालें एक नजर.

 

View this post on Instagram

 

@akshaykumar clicked today in #khar . #akshaykumar #paparazzi #yogenshah @yogenshah_s

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

बात करें फिल्मों की तो अक्षय ने आज ही अपनी आनेवाली फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) का पोस्टर शेयर किया. इस फिल्म में वो करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा वो 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. इस फिल्म में वो कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).