अक्षय कुमार फिर मचाएंगे धमाल, फिल्म 'राउडी राठौर' का बनेगा सीक्वल

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'राउडी राठौर' 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आए

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Facebook)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने प्रभु देवा (Prabhu Deva) की निर्देशित फिल्म 'राउडी राठौर' (Rowdy Rathore) में अपने एक्शन और पुलिसिया अंदाज से सभी का दिल जीता था. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब खबर है कि इसकी रिलीज के 7 साल के बाद एक बार फिर इसके मेकर्स फिल्म का सीक्वल लेकर आने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में अक्षय और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा जल्द ही की जा सकती है.

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार फिल्म की सह-निर्माता शबीना खान ने बताया, "हम अभी 'राउडी राठौर 2' (Rowdy Rathore 2) की कहानी लिख रहे हैं और 'इंशाअल्लाह इस फिल्म में अक्षय कुमार ही लीड एक्टर होंगे." इस फिल्म का पहला पार्ट संजय लीला भंसाली और शबीना खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया था.

आगे बात करते हुए शबीना ने कहा, "टॉयलेट एक प्रेम कथा से लेकर 'पैडमैन' तक, उनकी फिल्मों में कमाल की कॉमेडी होती है. वो किसी भी तरह का काम संभाल लेते हैं और फिल्म इंडस्ट्री के ऑल राउंडर भी हैं. फिल्म को लेकर जहां शबीना ने ज्यादा जानकारी नहीं दी वहीं रिपोर्ट में बताया गया कि इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है.

बात करें अक्षय कुमार की तो 'केसरी' (Kesari) के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद वो 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) और 'गुड न्यूज' (Good News) पर काम कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\