Sooryavanshi: एक्शन सीन खत्म करने के बाद अक्षय कुमार ने अपने ही फाइट मास्टर पर तान दी बंदूक, मजेदार तस्वीर आई सामने
फिल्म सूर्यवंशी का एक्शन सीन खत्म करने के बाद अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने पूरी यूनिट के साथ मिलकर फाइट मास्टर पर बंदूक तान दी. मजाकिया अंदाज वाली इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की शूटिंग में बिजी है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के संग कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी नजर आने जा रही हैं. हाल ही अक्षय और कटरीना ने फिल्म से टिप टिप बरसा पानी (Tip Tip Barsa Pani) गाने की शूटिंग खत्म की है. अक्षय के सुपरहिट (Super Hit) गाने को इस सूर्यवंशी में भी रीक्रिएट किया जा रहा है. इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है. ऐसे में अब इस फिल्म के सेट से एक और तस्वीर सामने आई है जो बेहद ही मजेदार है. इस तस्वीर में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सहित फिल्म के बाकी कलाकार हाथों में गन लिए एक शख्स पर निशाना साध रहे हैं. जिसका सिर्फ चमकता हुआ सिर नजर आ रहा है.
इस तस्वीर को अक्षय कुमार ने शेयर किया है. अक्षय ने तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है कि “जब आपका एक्शन खत्म हो जाता है तो एक ही चीज बचती है फाइट मास्टर को शूट कर दो.”
आपको बता दे कि सूर्यवंशी फिल्म में टिप टिप बरसा गाने के रीक्रिएट किए जाने पर रवीना टंडन का भी बयान सामने आया है. रवीना ने कहा कि उन्हें रीमिक्स गाने पसंद हैं. इस फिल्म से अक्षय कुमार और कटरीना कैफ सालों बाद एक बार फिर साथ बड़े परदे पर लौट रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार एक बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

