बॉलीवुड

क्या 'हाउसफुल 4' के लिए अक्षय कुमार ने अपनाया है ये बाल्ड लुक?

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की फोटो खूब वायरल हो रही है

क्या 'हाउसफुल 4' के लिए अक्षय कुमार ने अपनाया है ये बाल्ड लुक?
अक्षय कुमार (Photo Credits: Twitter)

अक्षय कुमार इन दिनों अपने एक लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैन क्लब्स द्वारा उनकी एक फोटो शेयर की जा रही है जिसमें वो एक योद्धा की तरह बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये लुक अक्षय ने अपनी आनेवाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के लिए अपनाया है. इंटरनेट पर वायरल हो रही इस पिक्चर में अक्षय पूरी तरह से बाल्ड है. उनका ये अवतार देखकर लोग भी अचंभित रह गए हैं और इस फोटो को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि अक्षय का ये लुक वाकई 'हाउसफुल 4' के लिए है भी या नहीं. लेकिन फैंस उनके इस स्टाइल को देखकर एक्साइटेड जरूर हैं. हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान पर एक लेखिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसके चलते अक्षय ने फिल्म की शूटिंग रुकवा दी.

इसके अलावा आरोपों से घिरने के बाद साजिद को भी हर तरह आ रहे दबाव के चलते फिल्म के निर्देशक का पद छोड़ना पड़ा.

बात करें अक्षय कुमार तो वो जल्द ही फिल्म '2.0' में नजर में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे. फिल्म में वो नेगेटिव रोल निभा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).