बॉलीवुड

प्राइवेट फोटोज लीक मामला: अक्षरा हासन के एक्स बॉयफ्रेंड तनुज विरवानी ने किया खुलासा, दिया ये बड़ा बयान

मीडिया में खबरें आ रही हैं कि प्राइवेट फोटोज लीक मामले को लेकर अक्षरा हासन के एक्स बॉयफ्रेंड तनुज विरवानी से पूछताछ की जा सकती है

प्राइवेट फोटोज लीक मामला: अक्षरा हासन के एक्स बॉयफ्रेंड तनुज विरवानी ने किया खुलासा, दिया ये बड़ा बयान
अक्षरा हासन और तनुज विरवानी (Photo Credits: Facebook)

अक्षरा हासन की हाल ही में प्राइवेट फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई थी. इस बात से परेशान अक्षरा ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की थी. अब इसके बाद से मीडिया में खबरें आने लगी कि इस केस में पुलिस अक्षरा के एक्स बॉयफ्रेंड तनुज विरवानी से पूछताछ कर सकती है. ऐसे में शक की सुई भी तनुज की तरफ घुमाई जा रही थी. अब इन आरोपों से परेशान तनुज ने खुद मीडिया में इस केस को लेकर अपना बयान दिया है.

डीएनए से हुए खास बातचीत में तनुज ने इस केस में अपने इन्वोल्वमेंट की बात को बात की पूरी तरह से नकारा है. उन्होंने कहा, "सच कहूं तो अब तक मैंने जो भी सुना है वो मीडिया से सूना है. इस मामले में किसी भी पुलिस स्टेशन ने मुझसे संपर्क नहीं किया है. पर मैं सहकार्य करने को तैयार हूं और वहां जाकर हर सवाल का जवाब देना चाहूंगा."

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले को लेकर अक्षरा ने उनसे कांटेक्ट किया था तो उन्होंने बताया कि उन्हें पता हा कि अक्षरा पुलिस कंप्लेंट फाइल करने जा रही हैं. उन्होंने कहा, "अक्षरा ने मुझसे कहा कि यही सबसे सही कदम होगा. जब तक मैं पुलिस के पास नहीं जाउंगी ये नहीं पता चलेगा कि इन प्राइवेट फोटोज को किसने लीक किया है. ये फोटोज 2 नवंबर को लीक हुए थे और मुझे अपने एक दोस्त के जरिए इस बात का पता चला. अक्षरा ने मुझसे पूछा कि क्या तुम्हारे ये फोटोज थी? तब मैंने बताया कि बिलकुल नहीं क्योंकि मैंने तो बहुत पहले ही उनकी फोटोज डिलीट कर दी थी. हम अलग हो आगे थे और अपने पास फोटोज को रखने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी. मैं उन्हें पहले ही डिलीट कर चुका था और मेरे पास तो अब वो फोन भी नहीं."

ये भी पढ़ें: प्राइवेट फोटोज लीक मामले में अक्षरा हासन ने उठाया ये बड़ा कदम

तनुज ने आगे कहा कि वो हमेशा से इस तरह की सेंसिटिव फोटोज को लेकर सतर्क रहे हैं क्योंकि इसमें दो जिंदगियों का सवाल है. अंत में तनुज ने कहा, "हमारा अतीत बुरा नहीं था और ना ही हम झगड़कर अलग हुए थे. हम हमेशा से एक दूसरे से कोर्डियल रहे हैं. वो जानती हैं कि मुझे किसी भी चीज के लिए भरोसा कर सकती हैं."

फिलहाल पुलिस  इस मामले की जांच में जुटी है और ये पता लगा रही है कि किस आईपी एड्रेस के जरिए इन फोटोज को इंटरनेट पर किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).