'कॉफी विद करण 6' पर इस सवाल का जवाब देकर अजय देवगन ने जीती ऑडी कार
करण जौहर ने अजय देवगन से कुछ ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब सुनकर वो भी काफी खुश हो उठे...
करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' (Coffee With Karan 6) पर अब तक कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई. यहां इन सेलेब्स ने अपनी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें बताई. हर बार इस शो पर सबसे बेहतरीन जवाब देने वाले को करण गिफ्ट हैंपर देते आए हैं. लेकिन इस शो का सीजन 6 और भी खास था क्योंकि इस बार 'आंसर ऑफ द सीजन' का कांसेप्ट लाया गया. शो पर 'आंसर ऑफ द सीजन' (Answer of the Season) देने वाले को ऑडी कार देने की घोषणा की गई थी. ऐसे में बताया जा रहा है कि इस बार अजय देवगन ने इस शो पर अन्य सेलिब्रिटीज के आगे बाजे मारते हुए ये कार जीती है.
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अजय को इस कार की चाभी भी सौंप दी गई है. आपको बता दें कि इस शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने अजय से पूछा था, "वो कौनसा अंधविश्वास है जिसको मानने के चलते आप पछताते हैं?" इसपर अजय ने जवाब दिया, "मैं हमेशा से इस अन्धविश्वास में रहा कि जब आपकी फिल्मों के नाम 'K' से शुरू हो तो वो हिट होती हैं. लेकिन जब मैंने 'काल' फिल्म की तो मेरी सोच बदल गई."
जब अजय ने ऐसा जवाब दिया तब काजोल ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा था, "ठीक है, इस बार अजय ऑडी कार जीत रहे हैं." बताया जा रहा है कि 'कॉफी विद करण 6' के फिनाले में किरण खेर, मलाइका अरोड़ा, मल्लिका दुआ और वीर दास जज के तौर पर नजर आए और उन्हें अजय का ये जवाब बेहद पसंद आया.
ये भी बताते दें कि 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'काल' को करण जौहर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया था. इस फिल्म को समीक्षकों से एवरेज रिस्पोंस मिला तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

