बॉलीवुड

अक्षय कुमार के बाद अब अजय देवगन ने दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी, 50 साल की उम्र में फिटनेस देख क्रेजी हुए फैंस

50 साल की उम्र में अजय देवगन की फिटनेस को देख फैंस भी हैरान हो उठे हैं. अब वो अपने फेवरेट स्टार की तारीफ किए बिना नहीं थक रहे.

अक्षय कुमार के बाद अब अजय देवगन ने दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी, 50 साल की उम्र में फिटनेस देख क्रेजी हुए फैंस
अजय देवगन (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही अपना 52वां जन्मदिन (Birthday) मनाया. इस मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो सिर्फ शार्ट्स पहने नजर आ रहे है. 50 पार की उम्र में भी उनकी इस फिटनेस को देख हर कोई उनकी तारीफ करता दिखाई दिया था. ऐसे में अब बॉलीवुड के बेमिशाल एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी शर्टलेस तस्वीर (Shirtless Picture) शेयर की हैं. जिसमें उनका जलवा देखने लायक है.

अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो शर्टलेस होकर खिड़की पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में अजय का चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन उनकी जबरदस्त बॉडी देखने लायक है.

50 साल की उम्र में अजय देवगन की फिटनेस को देख फैंस भी हैरान हो उठे हैं. अब वो अपने फेवरेट स्टार की तारीफ किए बिना नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा क्या बॉडी है सर.

तो वही एक यूजर ने तस्वीर देख कहा सर आपका जवाब नहीं.

एक यूजर ने अक्षय कुमार और अजय देवगन की साथ तस्वीर पोस्ट करके तारीफ की.

वर्कफ्रंट की बात करे तो इस साल मई में अजय देवगन ने फिल्म दे दे प्यार दे से सबको खूब गुदगुदाया था. फिल्म में उनके साथ तब्बू और रकुल प्रीत भी नजर  आई थी. फ़िलहाल अजय देवगन भुज द प्राइड इंडिया की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत पाक युद्ध की दास्तां पर आधारित है. इसमें अजय सेना के जवान विजय कर्णिक का किरदार निभाते नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).