बॉलीवुड

खर्च के मामले में ऐसा है काजोल का स्वभाव, अजय देवगन ने किया ये बड़ा खुलासा

काजोल जल्द ही फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' में नजर आएंगी

खर्च के मामले में ऐसा है काजोल का स्वभाव, अजय देवगन ने किया ये बड़ा खुलासा
काजोल और अजय देवगन (Photo Credits: Facebook)

अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी बीवी काजोल ज्यादा खर्च नहीं करती. काजोल और अजय ने हाल ही में 'इंडियन आइडल 10' के एक एपिसोड की शूटिंग की, जहां दोनों ने रैपिड फायर राउंड खेला और कुछ राज बताए.

अजय से जब पूछा गया कि घर में 'सिंघम' कौन हैं? इस पर काजोल ने कहा अजय हैं और उनका फैसला आखिरी होती है जबकि अजय ने कहा कि काजोल बच्चों और उनके समय को लेकर बहुत सजग रहती हैं.

यह पूछे जाने पर कि ज्यादा खर्च कौन करता है? इस पर अजय ने मजाकिया लहजे में कहा, "आमतौर पर घर पर मैं ही ज्यादा खर्च करता हूं. काजोल बहुत कंजूस हैं. वह ज्यादा खरीदारी नहीं करती. मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी बीवी ज्यादा खर्च नहीं करती है."

बता दें कि काजोल जल्द ही फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में नजर आएंगी, जिसमें वो एक महत्वकांक्षी मां का किरदार निभा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).